Oracle Financial Share News: 270 रुपये का बंपर डिविडेंड और 700 रुपये से ज्यादा की तेजी, एक ही दिन में निवेशकों को मिला छप्परफाड़ रिटर्न!

Ads

Oracle Financial Share News: Oracle Financial Services Software Ltd ने हर शेयर पर 270 रुपये का बंपर डिविडेंड घोषित किया। इस खबर से निवेशकों में उत्साह बढ़ा और शेयर में जोरदार खरीदारी दिखी। गुरुवार को यह करीब 9.52% चढ़कर 8900 रुपये तक पहुंच गया। जिससे एक ही दिन में लगभग 700 रुपये से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई। (NSE: OFSS, BSE: 532466)

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 04:14 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 04:14 PM IST

(Oracle Financial Share News/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • एक दिन में शेयर में ₹700+ की जोरदार तेजी
  • 9% की छलांग के साथ ₹8900 का इंट्रा-डे हाई
  • ₹270 प्रति शेयर बंपर डिविडेंड का ऐलान

नई दिल्ली: Oracle Financial Share News: ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर में गुरुवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। कंपनी के शेयर बीएसई पर करीब 9% बढ़कर 8900 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गए। दिन के दौरान शेयर 8,261 रुपये के इंट्रा-डे लो तक भी गए। बुधवार को यह शेयर 8126.50 रुपये पर बंद हुआ था। यानी एक ही दिन में शेयर में 700 रुपये से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई।

डिविडेंड और मजबूत नतीजों से मिला सपोर्ट

कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए हर शेयर पर 270 रुपये का बंपर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इस डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 7 मई 2026 तय की गई है और भुगतान 21 मई 2026 तक किया जाएगा। साथ ही कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों ने भी शेयरों में तेजी को बढ़ावा दिया।

मजबूत तिमाही और सालाना प्रदर्शन

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी को 842 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। जो पिछली तिमाही से 38.1% ज्यादा है। दिसंबर 2025 में यह मुनाफा 610 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 2639.30 करोड़ रुपये हो गया। जो पिछले साल 2379.60 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू भी बढ़कर 2065 करोड़ रुपये रहा।

Oracle Financial Services Software Ltd – स्टॉक सारांश (23 अप्रैल 2026)

मापदंड (Metric) मान (Value)
वर्तमान मूल्य ₹ 8,760.00
परिवर्तन +₹633.50 (+7.80%)
समय 23 अप्रैल, 3:30 pm IST
ताज़ा मूल्य (15:25) ₹ 8,751.00
ओपन (खुलने का भाव) ₹ 8,430.00
उच्चतम (High) ₹ 8,900.00
न्यूनतम (Low) ₹ 8,261.00
मार्केट कैप ₹76.28 हजार करोड़
P/E अनुपात 31.3
52-सप्ताह उच्चतम ₹ 9,950.00
52-सप्ताह न्यूनतम ₹ 6,234.50
डिविडेंड यील्ड 3.00%
तिमाही डिविडेंड ₹ 65.70

शेयर का लंबा प्रदर्शन और ब्रोकरेज की राय

पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 37% से ज्यादा बढ़ चुके हैं और 2400 रुपये से अधिक का फायदा दे चुके हैं। पिछले 5 वर्षों में यह शेयर 171% तक बढ़ा है। ब्रोकरेज हाउस च्वॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इस शेयर पर ‘Buy‘ की सलाह दी है और 10,890 रुपये का टारगेट दिया है। 52 हफ्तों में इसका उच्च स्तर 9950 रुपये और निचला स्तर 6234.50 रुपये रहा है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Oracle Financial Services Software Ltd के शेयर क्यों बढ़े?

बंपर ₹270 डिविडेंड और मजबूत तिमाही नतीजों की वजह से शेयर में तेज़ी आई।

एक दिन में शेयर कितना बढ़ा?

शेयर करीब ₹700 से ज्यादा उछलकर लगभग 9% की तेजी में रहा।

इंट्रा-डे हाई कितना रहा?

शेयर ₹8900 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया।

कंपनी का तिमाही मुनाफा कितना रहा?

मार्च 2026 तिमाही में ₹842 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज हुआ।