RailTel Share Price: RVNL की डील का ऐसा असर! सरकारी शेयर में लगी रॉकेट की स्पीड, 14% की जोरदार उछाल ने निवेशकों को कर दिया मालामाल!

RailTel Share Price: बुधवार 15 अप्रैल को रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के शेयर में 14% से ज्यादा की जोरदार बढ़त दर्ज की गई है। यह जुलाई 2024 के बाद एक दिन में आई सबसे बड़ी तेजी मानी जा रही है। निवेशकों की खरीदारी से स्टॉक में मजबूत उछाल देखने को मिला है। (NSE: RAILTEL, BSE: 543265)

RailTel Share Price: RVNL की डील का ऐसा असर! सरकारी शेयर में लगी रॉकेट की स्पीड, 14% की जोरदार उछाल ने निवेशकों को कर दिया मालामाल!

(RailTel Share Price Today/ Image Credit: Pexels)

Modified Date: April 15, 2026 / 01:06 pm IST
Published Date: April 15, 2026 1:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शेयर में 14% की जोरदार एक-दिन की तेजी
  • ₹608.51 करोड़ के नए ऑर्डर मिले
  • RVNL से ₹565 करोड़ के दो बड़े प्रोजेक्ट

नई दिल्ली: RailTel Share Price Today: आज बुधवार, 15 अप्रैल को सरकारी रेलवे कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के शेयर में करीब 14% से ज्यादा की तेज उछाल देखने को मिली है। यह तेजी जुलाई 2024 के बाद एकक दिन में आई सबसे बड़ी तेजी मानी जा रही है। कंपनी के शेयर में यह मजबूती नए बड़े ऑर्डर मिलने के बाद आई है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

608 करोड़ के तीन बड़े ऑर्डर का असर

रेलटेल को कुल 608.51 करोड़ रुपये के तीन नए वर्क ऑर्डर मिले हैं, जिसका सीधा असर इसके शेयर पर दिखा। इनमें से दो बड़े ऑर्डर रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) से जुड़े हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 565 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से 43.96 करोड़ रुपये का एक और ऑर्डर मिला है, जो भर्ती परीक्षा के दौरान सुरक्षा और तकनीकी सेवाओं से संबंधित है।

कुछ ऑर्डर वापस भी हुए

हालांकि कंपनी को कुछ ऑर्डर का नुकसान भी हुआ है। नवोदय विद्यालय समिति ने प्रशासनिक कारणों से 17.12 करोड़ रुपये का एक वर्क ऑर्डर वापस ले लिया है। इसके बावजूद कुल मिलाकर नए ऑर्डर की मजबूत स्थिति ने बाजार में सकारात्मक माहौल बनाए रखा है। इन प्रोजेक्ट्स को वर्ष 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

कंपनी का प्रदर्शन और वित्तीय स्थिति

रेलटेल की स्थापना वर्ष 2000 में की गई थी, जिसका मकसद भारतीय रेलवे के लिए आधुनिक टेलीकॉम और ब्रॉडबैंड सेवाएं विकसित करना है। हाल ही में कंपनी का तिमाही प्रदर्शन मिला-जुला रहा। Q3 FY26 में नेट प्रॉफिट 4.07% घटकर 62.40 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसी अवधि में रेवेन्यू 18.99% बढ़कर 913.45 करोड़ हो गया।

Railtel Corporation of India Ltd – स्टॉक अपडेट (15 अप्रैल 2026)

विवरण मान
कंपनी Railtel Corporation of India Ltd
कीमत ₹ 323.57
आज का बदलाव +₹38.19 (+13.78%)
अपडेट समय 15 Apr, 12:21 PM IST
ओपन ₹ 300.03
हाई ₹ 325.80
लो ₹ 300.03
मार्केट कैप ₹10.35K Cr
P/E रेशियो 32.69
52-वीक हाई ₹ 478.95
52-वीक लो ₹ 245.00
डिविडेंड यील्ड 0.93%
तिमाही डिविडेंड ₹ 0.75

शेयर का प्रदर्शन

बुधवार को रेलटेल का शेयर 14.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 325.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। पिछले एक हफ्ते में भी शेयर 14% से ज्यादा बढ़ा है, जबकि एक महीने में इसमें करीब 16% की तेजी रही है। रेलटेल शेयर का 52-हफ्ते का हाई 478.95 रुपये और 52-हफ्ते का लो 245.00 रुपये है। हालांकि, यह अपने 52-वीक हाई 478.95 से अभी भी नीचे है। लेकिन पिछले कुछ समय में इसमें मजबूत रिकवरी देखने को मिली है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।