RailTel Share Price Hike: 164 करोड़ रुपये के वर्क ऑर्डर मिलते ही RailTel के शेयर ने भरी उड़ान, तगड़ा मुनाफा देख निवेशक हुए गदगद

RailTel Share Price Hike: रेलटेल कारपोरेशन को 164 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। इस खबर के सामने आते ही कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी दिखी। कारोबार के दौरान RailTel के शेयर करीब 4 प्रतिशत तक चढ़ गए। निवेशकों के बीच इस नए ऑर्डर को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला। (NSE: RAILTEL, BSE: 543265)

RailTel Share Price Hike: 164 करोड़ रुपये के वर्क ऑर्डर मिलते ही RailTel के शेयर ने भरी उड़ान, तगड़ा मुनाफा देख निवेशक हुए गदगद

(RailTel Share Price Hike/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 21, 2026 / 05:31 pm IST
Published Date: August 21, 2026 5:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ₹164 करोड़ का नया ऑर्डर
  • शेयर में करीब 4% तेजी
  • Western Coalfields से मिला काम

नई दिल्ली: RailTel Share Price Hike: रेलवे सेक्टर की कंपनी RailTel Corporation के शेयर में शुक्रवार 21 अगस्त को करीब 4 प्रतिशत की जोरदार तेजी (RailTel Share Price Hike) देखने को मिली है। कंपनी ने बताया कि इसे 164 करोड़ रुपये का नया वर्क ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद शेयर में खरीदारी बढ़ी और RailTel Corporation का शेयर कारोबार के दौरान इंट्रा-डे में 291.75 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया।

Western Coalfields में मिलेगा काम

नए ऑर्डर के तहत RailTel को Western Coalfields में MPLS VPN सेटअप करना है। यह काम रेंटल बेसिस पर 60 महीने के लिए किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट की अवधि सितंबर 2031 तक रहेगी। इससे कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

पहले भी मिले हैं बड़े ऑर्डर

RailTel को हाल के दिनों में कई बड़े (RailTel Share Price Hike) काम मिले हैं। इससे पहले कंपनी को EPFO से 166.80 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। वहीं, अगस्त की शुरुआत में Deendayal Port से भी करीब 63 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर हासिल हुआ था। लगातार मिल रहे ऑर्डर कंपनी के कारोबार के लिए सकारात्मक संकेत माने जा रहे हैं।

जून तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो जून तिमाही में RailTel का नेट प्रॉफिट करीब 66 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर इसमें खास बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, कंपनी के रेवेन्यू में अच्छी बढ़ोतरी हुई। मार्च तिमाही में रेवेन्यू 893.20 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 743.80 करोड़ रुपये से करीब 20.10 फीसदी ज्यादा है।

RailTel Corporation of India Ltd. – शेयर बाजार अपडेट (21 अगस्त 2026)

पैरामीटर जानकारी
स्टॉक RailTel Corporation of India Ltd.
NSE Symbol RAILTEL
आज का भाव ₹ 286.00
आज की बढ़त +1.87% (+₹5.25)
ओपन ₹ 285.00
आज का हाई ₹ 291.75
आज का लो ₹ 284.90
मार्केट कैप ₹9.21K करोड़
P/E Ratio ₹ 26.52
52-वीक हाई ₹ 412.90
52-वीक लो ₹ 245.00
डिविडेंड 1.31%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 0.94
डेटा समय 21 अगस्त, 3:30 PM IST

शेयर का रिटर्न और डिविडेंड

21 अगस्त को RailTel का शेयर BSE पर 285 रुपये पर खुला और 291.75 रुपयेके इंट्रा-डे हाई (RailTel Share Price Hike) तक पहुंचा। इसका 52-वीक हाई 412.90 रुपये और लो 245 रुपये है। पिछले एक साल में शेयर करीब 20 फीसदी गिरा है, जबकि 5 साल में 128 फीसदी चढ़ा है। कंपनी नियमित रूप से डिविडेंड भी देती है। अगस्त में 1.25 रुपये प्रति शेयर और मार्च में 1 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया गया था।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।