Reliance Power Share Price: एक ही दिन में इस शेयर में 16% की तोबड़तोड़ उछाल, जानिए एक्सपर्ट का नया टारगेट प्राइस

Ads

Reliance Power Share Price: एक ही दिन में इस शेयर में 16% की तोबड़तोड़ उछाल, जानिए एक्सपर्ट का नया टारगेट प्राइस

  •  
  • Publish Date - May 24, 2025 / 04:51 PM IST,
    Updated On - May 24, 2025 / 04:51 PM IST

(Reliance Power Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)

HIGHLIGHTS
  • 1 दिन में 16.48% की बड़ी तेजी, बंद हुआ 51.94 रुपये पर।
  • Lakshmishree का टारगेट प्राइस: 65 रुपये, संभावित बढ़त 25.14%।
  • P/E Ratio: सिर्फ 7.42, जो शेयर को वैल्यू निवेश के लिए आकर्षक बनाता है।

Reliance Power Share Price: शुक्रवार, 23 मई 2025 को रिलायंस पावर लिमिटेड के शेयर ने लंबी छलांग लगाई है। रिलायंस पावर कंपनी के शेयर में एक ही दिन में 16.48% की भारी तेजी देखी गई और यह 51.94 रुपये पर बंद हुआ। शेयर की ओपनिंग 45 रुपये पर हुई थी और दिनभर के कारोबार में इसने 44.40 रुपये का लो और 53.10 रुपये के हाई लेवल के टच कर लिया।

शेयर की ट्रेडिंग रेंज

रिलायंस पावर के शेयर शुक्रवार को 44.40 से 53.10 रुपये के दायरे में ट्रेड कर रहे थे। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 53.64 रुपये और न्यूनतम स्तर 23.30 रुपये रहा है। शुक्रवार तक कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 21,400 करोड़ रुपये पहुंच गया है। कंपनी का P/E रेशियो 7.42 है, जो निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

ब्रोकिंग फर्म की सलाह

Lakshmishree Investment and Securities ने रिलायंस पावर के शेयर पर ‘HOLD’ की रेटिंग दी है। उन्होंने शेयर का नया टारगेट प्राइस 65 रुपये तय किया है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में मौजूदा स्तर से करीब 25.14% तक की संभावित बढ़त हो सकती है।

क्या निवेश का है सही समय?

रिलायंस पावर में हालिया उछाल के बाद निवेशकों में काफी उत्साह देखने को मिला है। कम P/E रेशियो और मजबूत वॉल्यूम इसे आकर्षक बना रहे हैं। हालांकि ब्रोकिंग फर्म ने ‘HOLD’ की सलाह दी है, लेकिन टारगेट प्राइस तक पहुंचने की उम्मीद से यह स्टॉक निवेश के लिए अच्छा विकल्प माना जा रहा है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

रिलायंस पावर का शेयर शुक्रवार, 23 मई 2025 को कितने रुपये पर बंद हुआ?

यह शेयर 16.48% की तेज़ी के साथ 51.94 रुपये पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रिलायंस पावर का शेयर किस रेंज में ट्रेड हुआ?

यह शेयर 44.40 रुपये से लेकर 53.10 रुपये के दायरे में ट्रेड हुआ।

रिलायंस पावर का मौजूदा मार्केट कैप क्या है?

23 मई 2025 तक कंपनी का मार्केट कैप 21,400 करोड़ रुपये है।

ब्रोकिंग फर्म Lakshmishree ने शेयर के लिए क्या राय दी है?

उन्होंने ‘HOLD’ रेटिंग दी है और 65 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।