Reliance Share Price: शेयर बाजार लुढ़का, लेकिन रिलायंस के शेयर ने दिखाई रिकवरी की रफ्तार

Ads

Reliance Share Price: शेयर बाजार लुढ़का, लेकिन रिलायंस के शेयर ने दिखाई रिकवरी की रफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 3, 2025 / 12:29 PM IST,
    Updated On - June 3, 2025 / 12:29 PM IST

(Reliance Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)

HIGHLIGHTS
  • सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, लेकिन रिलायंस ने पकड़ी मजबूती।
  • शेयर 0.30% ऊपर, 1417.90 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।
  • एक्सपर्ट्स का अनुमान: 2500 रुपये टारगेट के साथ 77% तक की तेजी संभव।

Reliance Share Price: मंगलवार, 3 जून 2025 को सुबह 11:52 बजे तक भारतीय शेयर बाजार की चाल उतार-चढ़ाव भरा रहा। बीएसई सेंसेक्स करीब 319.37 अंक गिरकर 81,054.38 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी भी 93.30 अंक की गिरावट के साथ 24,623.30 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में हल्की तेजी देखने को मिली।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में हल्की तेजी

आज, मंगलवार, 3 जून 2025 को 11.52 बजे तक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी का स्टॉक 0.30% की तेजी के साथ 1,417.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा हैं। मंगलवार को सुबह स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग शुरू होते ही रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर 1,422.30 रुपये पर ओपन हुआ और कुछ ही घंटों में रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी शेयर ने दिन का 1426.50 रुपये का हाई लेवल छुआ। वहीं, मंगलवार को शेयर का लो-लेवल 1,408.50 रुपये था.

शेयर का प्रदर्शन

रिलायंस का स्टॉक बीते एक साल में -1.17% गिरा है, लेकिन तीन वर्षों में 12.84% और पिछले 5 वर्षों में 100.99% की तेजी दर्ज की है। वहीं, YTD (Year-to-Date) आधार पर शेयर 16.31% ऊपर है।

मार्केट कैप और वैल्यूएशन

मंगलवार, 3 जून 2025 को सुबह 11:52 बजे तक रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 19,14,235 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का P/E (प्राइस टू अर्निंग) रेशियो इस समय 27.47 है। 52 हफ्तों में शेयर ने 1,608.80 रुपये के उच्चतम और 1,114.85 रुपये के न्यूनतम स्तर को छुआ है।

एक्सपर्ट की सलाह और टारगेट प्राइस

मार्केट एक्सपर्ट्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए 2500 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। वर्तमान भाव 1417.90 रुपये के हिसाब से देखा जाए तो, इसमें लगभग 76.98% तक का अपसाइड पोटेंशियल है। एक्सपर्ट्स ने इस स्टॉक पर ‘BUY’ रेटिंग दी है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3 जून 2025 को किस स्तर पर ट्रेड कर रहा था?

3 जून 2025 को सुबह 11:52 बजे तक रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1417.90 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

इस दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने क्या हाई और लो प्राइस छुआ?

मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर दिन के उच्चतम स्तर 1426.50 रुपये और न्यूनतम स्तर 1408.50 रुपये तक पहुंचा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मौजूदा मार्केट कैप और P/E रेशियो कितना है?

3 जून 2025 तक कंपनी का मार्केट कैप 19,14,235 करोड़ रुपये और उसका P/E रेशियो 27.47 है।

मार्केट एक्सपर्ट्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को लेकर क्या टारगेट और रेटिंग दी है?

मार्केट एक्सपर्ट्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर 2500 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है और इसे 'BUY' रेटिंग दी है, जिससे करीब 77% तक की संभावित बढ़त मानी जा रही है।