BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

RVNL Q1 Results: सरकारी रेल कंपनी का दमदार प्रदर्शन! मुनाफा 18.5% बढ़ा और EBITDA में भी भारी उछाल, क्या निवेशकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले?

RVNL Q1 Results: सरकारी कंपनी RVNL ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का मुनाफा 18.5% बढ़कर 159.36 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 10.5% बढ़ा। EBITDA में करीब 231% …

(RVNL Q1 Results/ Image Credit: AI-generated)

(RVNL Q1 Results/ Image Credit: AI-generated)

Chandrakant Dewangan
Published: 12 Aug 2026 | 12:29 pmModified: 12 Aug 2026 | 12:31 pm
HIGHLIGHTS
  1. RVNL का मुनाफा 18.5% बढ़कर ₹159.36 करोड़ हुआ।
  2. EBITDA में 231% का जोरदार उछाल देखने को मिला।
  3. कंपनी की ऑर्डर बुक ₹99,262 करोड़ की है।

नई दिल्ली: RVNL Q1 Results: सरकारी रेल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने जून तिमाही में सालाना आधार पर (RVNL Q1 Results) अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 18.5% बढ़कर 159.36 करोड़ रुपये पहुंच गया। जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 134.53 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी 10.5% बढ़कर 4,321 करोड़ रुपये हो गया। सबसे खास बात EBITDA रही, जो करीब 231% बढ़कर 185.4 करोड़ रुपये पहुंच गई। EBITDA मार्जिन भी 1.43% से बढ़कर 4.3% हो गया।

मार्च तिमाही के मुकाबले प्रदर्शन कमजोर

सालाना आंकड़े मजबूत होने के (RVNL Q1 Results) बावजूद तिमाही आधार पर RVNL के नतीजे कुछ कमजोर रहे। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 187.07 करोड़ रुपये था। जो जून तिमाही में घटकर 159.36 करोड़ रुपये रह गया। यानी इसमें करीब 14.8% की गिरावट आई। इसी तरह ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी 35.5% घटकर 4,321 करोड़ रुपये रहा, जबकि मार्च तिमाही में यह 6,695.91 करोड़ रुपये था। कुल आय भी 6,780.89 करोड़ रुपये से घटकर 4,462.29 करोड़ रुपये हो गई।

358.97 करोड़ का नया रेलवे प्रोजेक्ट

RVNL को रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े नए काम भी मिल रहे हैं। कंपनी ने 20 जुलाई को बताया था कि वह ईस्ट सेंट्रल रेलवे के 358.97 करोड़ रुपये के EPC कॉन्ट्रैक्ट में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी रही। यह प्रोजेक्ट बिहार में सीतामढ़ी-रक्सौल रेल लाइन के 41.04 किलोमीटर हिस्से को डबल करने से जुड़ा है। काम में पुल, स्टेशन, प्लेटफॉर्म, लेवल क्रॉसिंग और अन्य निर्माण शामिल हैं।

Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL) शेयर अपडेट (12 अगस्त 2026)

विवरण मान
कंपनी का नाम

Rail Vikas Nigam Ltd

स्टॉक एक्सचेंज

NSE: RVNL

मौजूदा शेयर कीमत 228.25 INR 
आज का बदलाव
समय 12 Aug, 11:35 am 
ओपन प्राइस

231.16

आज का हाई

233.67

आज का लो

228

मार्केट कैप

47.63KCr

P/E ratio

54.45

52 हफ्ते का हाई

400.7

52 हफ्ते का लो

220.16

डिविडेंड यील्ड

0.75%

तिमाही डिविडेंड राशि

0.43

99,262 करोड़ की ऑर्डर बुक, शेयर में गिरावट

1 अगस्त 2026 तक RVNL की ऑर्डर बुक 99,262 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का टर्नओवर 20,012.26 करोड़ रुपये रहा और अब तक 158 से ज्यादा प्रोजेक्ट पूरे किए जा चुके हैं। हालांकि, शेयर बाजार में RVNL पर दबाव दिख रहा है। बुधवार करीब 11:32 बजे शेयर (RVNL Share Price Today) 0.76% गिरकर 228.25 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इस साल शेयर करीब 35.62% और एक साल में 30.80% गिरा है। वहीं, पांच साल में इसने 668.95% का शानदार रिटर्न दिया है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: जून तिमाही में RVNL का कंसोलिडेटेड मुनाफा 18.5% बढ़कर ₹159.36 करोड़ रहा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: RVNL Q1 Results: Strong performance by the state-owned railway company! Profit rose by 18.5% and EBITDA saw a massive surge—are investors in for a windfall?

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm