RVNL Share Price: रेलवे सेक्टर में धमाका! RVNL और IRCON की इस बड़ी खबर से शेयरों ने लगाई 5% से ज्यादा की छलांग, रॉकेट की स्पीड देख निवेशक हैरान!

RVNL Share Price: वित्त मंत्री ने बजट में PSU मर्जर का ऐलान किया था, जिसके तहत RVNL और IRCON के विलय की तैयारी चल रही है। सरकार के पास RVNL में 72.8% और IRCON में 65.17% की हिस्सेदारी है। रेलवे मंत्रालय जल्द इस मर्जर की आखिरी रूपरेखा तय करेगा। (NSE:RVNL, BSE:542649)

RVNL Share Price: रेलवे सेक्टर में धमाका! RVNL और IRCON की इस बड़ी खबर से शेयरों ने लगाई 5% से ज्यादा की छलांग, रॉकेट की स्पीड देख निवेशक हैरान!

(RVNL Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: March 25, 2026 / 01:34 pm IST
Published Date: March 25, 2026 1:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • RVNL और IRCON का मर्जर संभव, प्रक्रिया पहले ही शुरू।
  • सरकार के पास RVNL में 72.8% और IRCON में 65.17% हिस्सेदारी।
  • मर्जर का मकसद बड़ी और मजबूत रेलवे कंपनी बनाना।

ई दिल्ली: RVNL Share Price Today: रेलवे सेक्टर में बड़े कंसोलिडेशन की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, RVNL और IRCON का मर्जर संभव है और इसकी प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। वित्त मंत्री ने बजट में PSU कंपनियों के विलय का ऐलान किया था। इस कदम का मकसद दोनों कंपनियों को एक मजबूत और वैश्विक स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेयर बनाना है।

सरकार की हिस्सेदारी

बजट में PSU मर्जर की घोषणा के तहत RVNL और IRCON का विलय हो सकता है। वर्तमान में सरकार के पास RVNL में 72.8% और IRCON में 65.17% हिस्सेदारी है। रेलवे मंत्रालय जल्द इस मर्जर की रूपरेखा तय करेगा। हालांकि, इसके लिए कैबिनेट और कई विभागों की मंजूरी आवश्यक है। मर्जर पूरा होने में वक्त लग सकता है।

मर्जर का मकसद और फायदे

RVNL-IRCON मर्जर का मुख्य मकसद एक बड़ी कंपनी बनाना है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स आसानी से ले सके। इस मर्जर से दोनों कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा खत्म होगी और उनकी बैलेंस शीट मजबूत होगी। बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करना आसान होगा और कंपनियों को ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बनाने में मदद मिलेगी।

RVNL और IRCON का शेयर प्रदर्शन

आज 25 मार्च को दोपहर करीब 12:37 बजे RVNL का शेयर 273.05 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जो 14.60 रुपये यानी 5.65% ऊपर है। इसका दिन का हाई 273.40 और लो 261.30 रुपये रहा। 52-सप्ताह का हाई 447.80 और लो 249.10 रुपये है। एक साल में इसमें 26.77% गिरावट आई है, जबकि तीन साल में 318% की तेजी देखने को मिली।

Rail Vikas Nigam Ltd – शेयर जानकारी (25 मार्च 2026)

विवरण जानकारी
शेयर कीमत (आज) ₹273.05 (+14.60 / 5.65%)
समय 25 मार्च, 12:37 pm IST
ओपन कीमत ₹262.95
उच्चतम कीमत (High) ₹273.40
न्यूनतम कीमत (Low) ₹261.30
मार्केट कैप (Mkt Cap) ₹57,000 करोड़
P/E अनुपात 49.57
52-सप्ताह उच्च ₹447.80
52-सप्ताह न्यूनतम ₹249.10
लाभांश (Dividend) 0.52%
तिमाही लाभांश राशि ₹0.35

इसी तरह, IRCON के शेयर 124.94 रुपये पर 6.32 रुपये यानी 5.33% बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहा था। इसका दिन का हाई 127.35 और लो 120 रुपये रहा। 52-सप्ताह हाई 225.52 और लो 114.50 रुपये है। इस साल अब तक इसका शेयर 29.76% गिरा है, जबकि तीन साल में अपने निवेशकों को 134.79% का शानदार रिटर्न दिया है।

भविष्य की संभावना

RVNL और IRCON का मर्जर रेलवे सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकता है। इससे कंपनियों को बड़े सरकारी और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। हालांकि मर्जर पूरा होने में वक्त लग सकता है, लेकिन यह कदम लंबी अवधि में निवेशकों और कंपनियों दोनों के लिए लाभकारी माना जा रहा है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।