School Closed Today in Uttarakhand | Photo Credit: AI
चम्पावत: School Closed Today in Uttarakhand सितंबर का महीना आज से शुरू हो गया है। सितंबर को त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के लिहाज से भी खास माना जाता है। (Today School Closed) इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं, जिसके चलते स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी रहेंगी। लेकिन इससे पहले आज यानी एक सितंंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी रहेंगे। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
School Closed Today in Uttarakhand दरअसल, उत्तराखंड में इस समय लगातार भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हो गई है। लगातार बिगड़ते मौसम का असर अब स्कूली बच्चों पर भी देखने को मिल रहा है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कई जगहों पर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया जा रहा है। इसी बीच उत्तराखंड के जनपद चम्पावत से बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश (Heavy Rain) के मद्देनजर सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान (Heavy Rain School Holiday) किया गया है।
इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, आज 20 अगस्त को कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत आज 2 सितंबर को जनपद चम्पावत में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 01 सितम्बर, 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 02 सितम्बर, 2026 को जनपद चम्पावत में कहीं-कहीं भरी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जनपद अन्तर्गत वर्तमान में हो रही वर्षा एवं नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुये आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 02 सितम्बर, 2026 (बुधवार) को जनपद चम्पावत अन्तर्गत (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनवाडी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के दृष्टिगत दिनांक 02 सितम्बर, 2026 (बुधवार) को जनपद चम्पावत अन्तर्गत समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाडी केन्द्र बन्द रहेंगे। विद्यालयों एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में व्यापक छात्रहित को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा। मुख्य शिक्षाधिकारी, चम्पावत एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, चम्पावत को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आगनवाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।
मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत 2 सितम्बर को जनपद चंपावत में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। pic.twitter.com/pKFVoHPl4m
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) September 1, 2026