Sheela Foam Ltd Share Hike: गद्दे बनाने वाली कंपनी ने शेयर बाजार में मचा दी हलचल, 213% मुनाफे की छलांग और 6 साल का रिकॉर्ड ब्रेकआउट

Ads

Sheela Foam Ltd Share Hike: शीला फोम के शेयर बुधवार को बीएसई में 20% की तेजी के साथ 628.30 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। (NSE: SFL, BSE: 540203)

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 02:48 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 02:54 PM IST

(Sheela Foam Ltd Share Hike/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद शेयर में 20% की तेजी
  • दिसंबर तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 213% बढ़ा
  • कंपनी का रेवेन्यू 11% से ज्यादा बढ़कर 1075 करोड़ रुपये

नई दिल्ली: Sheela Foam Ltd Share Hike News आज बुधवार को स्लीपवेल ब्रांड के गद्दे बनाने वाली कंपनी शीला फोम लिमिटेड के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। बीएसई में इंट्राडे कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 20 प्रतिशत की छलांग लगाकर 628.30 रुपये तक पहुंच गए। यह तेजी कंपनी की तीसरी तिमाही के शानदार वित्तीय नतीजों के बाद देखने के मिली है। दिसंबर 2019 में लिस्टिंग के बाद यह एक दिन में आया सबसे बड़ा उछाल माना जा रहा है। शेयरों में आई इस तेजी ने निवेशकों का ध्यान एक बार फिर कंपनी की ओर खींच लिया है।

मुनाफे में 213% की छलांग (213% Jump in Profits)

चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दिसंबर तिमाही में शीला फोम लिमिटेड के मुनाफे में सालाना आधार पर 213 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 52.57 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 16.8 करोड़ रुपये था। मुनाफे में यह उछाल बेहतर मांग, लागत नियंत्रण और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में सुधार की वजह से आया है।

रेवेन्यू और मार्जिन में सुधार (Improvement in Revenue and Margins)

दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 11.1 प्रतिशत बढ़कर 1075 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले 967 करोड़ रुपये था। इसी अवधि में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़कर 115 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 88 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही EBITDA मार्जिन भी सुधरकर 11 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल 9.11 प्रतिशत था। यह आंकड़े कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाती है।

Sheela Foam Ltd – स्टॉक विवरण (4 फरवरी 2026)

विवरण जानकारी
कंपनी नाम Sheela Foam Ltd
वर्तमान मूल्य ₹605.90
आज का बदलाव +₹82.30 (15.72%)
समय 4 फ़रवरी, 2:12 pm IST
पिछला अपडेट ₹607.15 (12:35)
ओपन ₹575.00
हाई ₹628.30
लो ₹561.00
मार्केट कैप ₹6.57 KCr
P/E रेशियो 115.21
52-वीक हाई ₹912.60
52-वीक लो ₹497.95
डिविडेंड नहीं
तिमाही डिविडेंड राशि नहीं

बोनस शेयर और एक्सपर्ट की राय (Expert Opinion)

शीला फोम लिमिटेड अपने शेयरधारकों को पहले ही बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने दिसंबर 2022 में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे। फिलहाल कंपनी को कवर करने वाले तीन एनालिस्ट्स में से दो ने इसके शेयर को खरीदने की सलाह दी है, जबकि एक ने होल्ड करने की रेटिंग दी है। हालांकि, बीते एक साल में शेयर करीब 27 प्रतिशत टूट चुका है। कंपनी का 52 हफ्तों का उच्च स्तर 912.60 रुपये और निचला स्तर 497.95 रुपये रहा है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

शीला फोम के शेयरों में इतनी तेज़ी क्यों आई?

तीसरी तिमाही में शानदार नतीजों और मुनाफे में 213% की बढ़ोतरी के कारण शेयरों में जबरदस्त तेजी आई।

एक दिन में शेयर कितने प्रतिशत चढ़ा?

बुधवार को बीएसई में इंट्राडे के दौरान शेयर करीब 20% तक उछल गया।

दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा कितना रहा?

दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 52.57 करोड़ रुपये रहा।

क्या कंपनी बोनस शेयर दे चुकी है?

हां, शीला फोम ने दिसंबर 2022 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी किए थे।