Shree Ram Twistex Share: शेयर ने किया गजब का उलटफेर! सिर्फ 8 दिनों में 104 रुपये से टूटकर 52 रुपये पर आया, क्या गिरावट के पीछे छुपा है कोई बड़ा मौका?

Ads

Shree Ram Twistex Share: श्री राम ट्विस्टेक्स का आईपीओ 104 रुपये पर आया था और 2 मार्च को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था। लेकिन लिस्टिंग के कुछ ही दिनों में शेयर बाजार गिरता गया और 12 मार्च तक इसका भाव घटकर 50.91 रुपये पर रह गया यानी कीमत आधे से भी कम हो गई। (NSE: SRTL, BSE: 544716)

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 02:39 PM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 02:40 PM IST

(Shree Ram Twistex Share/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • 8 दिनों में श्री राम ट्विस्टेक्स का शेयर 50% से ज्यादा गिरा।
  • गुरुवार को शेयर 5% टूटकर ₹50.91 पर पहुंचा।
  • आईपीओ प्राइस ₹104 था, लिस्टिंग के बाद से लगातार गिरावट।

नई दिल्ली: Shree Ram Twistex Share Price शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयर की हालत खराब हो गई है। कंपनी के शेयर सिर्फ 8 दिनों में 50 प्रतिशत से ज्यादा टूट गए। आज गुरुवार को बीएसई पर इसके शेयर करीब 5 प्रतिशत गिरकर 50.91 रुपये पर पहुंच गए। लगातार गिरावट के कारण पिछले पांच कारोबारी दिनों से इसमें लोअर सर्किट लग रहा है। कंपनी ने 2 मार्च 2026 को शेयर बाजार में एंट्री की थी, लेकिन लिस्टिंग के बाद से ही शेयरों पर दबाव बना हुआ है।

104 रुपये का शेयर 52 रुपये से नीचे

कंपनी के आईपीओ में एक शेयर की कीमत 104 रुपये तय की गई थी। हालांकि, 2 मार्च को लिस्टिंग के समय ही शेयर बीएसई पर 70 रुपये और एनएसई पर 68 रुपये पर खुला, जो आईपीओ प्राइस से काफी कम था। इसके बाद से शेयर लगातार गिरते गए और 12 मार्च 2026 तक यह 50.91 रुपये पर आ गया। यानी आईपीओ प्राइस के मुकाबले शेयर की कीमत आधे से भी कम रह गई है।

IPO को मिला था जबरदस्त रिस्पॉन्स

श्री राम ट्विस्टेक्स का आईपीओ 23 फरवरी 2026 को खुला था और 25 फरवरी तक निवेश के लिए उपलब्ध रहा। इस आईपीओ को निवेशकों से जोरदार प्रतिक्रिया मिली थी और यह कुल 43.66 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में 76.63 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी में 220.30 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 3.94 गुना सब्सक्राइब हुआ। आईपीओ में एक लॉट में 144 शेयर थे और रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,976 रुपये का निवेश करना पड़ा।

Shree Ram Twistex Ltd शेयर डेटा (12 मार्च 2026)

शेयर डेटा मूल्य (INR)
आज का दाम (12:05 PM) ₹50.91
आज का बदलाव −₹2.67 (4.98%)
खुला ₹50.91
उच्चतम ₹50.91
न्यूनतम ₹50.91
बाजार पूंजीकरण ₹203.51 करोड़
P/E अनुपात
52-सप्ताह का उच्चतम ₹73.36
लाभांश
तिमाही लाभांश राशि
52-सप्ताह का न्यूनतम ₹50.91

क्या करती है कंपनी?

श्री राम ट्विस्टेक्स कॉटन यार्न्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनी है। कंपनी कॉम्पैक्ट रिंग स्पन, कार्डेड यार्न और वैल्यू-एडेड यार्न जैसे प्रोडक्ट बनाती है। इन यार्न्स का इस्तेमाल डेनिम, टेरी टॉवल, शर्टिंग, शीटिंग, मोजे, बॉटम वियर और होम टेक्सटाइल जैसे कई उत्पादों की निटिंग और वीविंग में होता है। कंपनी बी2बी मॉडल पर काम करती है और अपने प्रोडक्ट्स गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में बेचती है। इसके अलावा कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपने उत्पादों को निर्यात करती है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

श्री राम ट्विस्टेक्स का शेयर कितने रुपये तक गिर गया है?

कंपनी का शेयर 12 मार्च 2026 को गिरकर ₹50.91 तक पहुंच गया है।

कंपनी के आईपीओ में शेयर का प्राइस क्या था?

श्री राम ट्विस्टेक्स के आईपीओ में एक शेयर की कीमत ₹104 तय की गई थी।

कंपनी के शेयर बाजार में कब लिस्ट हुए थे?

कंपनी के शेयर 2 मार्च 2026 को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुए थे।

श्री राम ट्विस्टेक्स का आईपीओ कितनी गुना सब्सक्राइब हुआ था?

कंपनी का आईपीओ कुल 43.66 गुना सब्सक्राइब हुआ था।