(SpaceX IPO News/ Image Credit: AI-generated)
SpaceX IPO News: SpaceX अपने अब तक के सबसे बड़े पब्लिक इश्यू की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी करीब 75 अरब डॉलर के IPO की योजना पर काम कर रही है। इस इश्यू में लगभग 55.56 करोड़ नए शेयर बाजार में लाने की तैयारी है। कंपनी ने निवेश बैंकों के साफ कर दिया है कि वह 135 डॉलर प्रति शेयर के फिक्स इश्यू प्राइस पर ही आगे बढ़ेगी।
आमतौर पर IPO में कंपनियां एक प्राइस रेंज तय करती हैं ताकि बाजार की मांग के अनुसार अंतिम कीमत तय की जा सके। लेकिन SpaceX इस परंपरा को बदलते हुए पहले से ही एक फिक्स प्राइस के साथ आगे बढ़ रही है। यह कदम वॉल स्ट्रीट की पारंपरिक प्रक्रिया से अलग माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार यह फैसला कंपनी की मजबूत डिमांड और निवेशकों के भरोसे को देखते हुए लिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, SpaceX के IPO को लेकर निवेशकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में निवेशकों के साथ मीटिंग्स शुरू की हैं और मांग उम्मीद से ज्यादा बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि IPO से जुड़ी टीम को रोजाना बड़ी संख्या में निवेशक कॉल आ रहे हैं। जिससे इस इश्यू को लेकर बाजार में भारी उत्सुकता बनी हुई है।
सूत्रों के अनुसार, कंपनी अपने IPO में रिटेल निवेशकों के लिए लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित करने पर विचार कर रही है। इसके अलावा यह भी संभावना है कि इश्यू में केवल नए शेयर जारी किए जाएं। जिससे जुटाई गई पूरी राशि सीधे कंपनी को मिलेगी। वहीं, इस मेगा IPO के लिए Goldman Sachs, Morgan Stanley, Bank of America, Citigroup और J.P. Morgan जैसे बड़े बैंक बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं। कंपनी की लिस्टिंग को लेकर बाजार में जबरदस्त हलचल बनी हुई है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।