SpaceX IPO News: Elon Musk का बड़ा फैसला! इश्यू प्राइस में नहीं होगा कोई बदलाव, 135 डॉलर प्रति शेयर पर ही रहेगा फिक्स, बाजार में शुरू हुई नई चर्चा

SpaceX IPO News: कंपनी अपने पब्लिक इश्यू में 55.56 करोड़ शेयर बेचने की योजना बना रही है। इसका लक्ष्य 1.75 लाख करोड़ डॉलर की वैल्यूएशन हासिल करना है। IPO की जिम्मेदारी Goldman Sachs, Morgan Stanley, BofA Securities, Citigroup और J.P. Morgan को लीड मैनेजर बनाया गया है।

SpaceX IPO News: Elon Musk का बड़ा फैसला! इश्यू प्राइस में नहीं होगा कोई बदलाव, 135 डॉलर प्रति शेयर पर ही रहेगा फिक्स, बाजार में शुरू हुई नई चर्चा

(SpaceX IPO News/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: June 5, 2026 / 01:13 pm IST
Published Date: June 5, 2026 12:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • SpaceX का मेगा IPO करीब 75 अरब डॉलर का हो सकता है।
  • इश्यू प्राइस 135 डॉलर प्रति शेयर फिक्स किया गया है।
  • 55.56 करोड़ नए शेयर जारी किए जाने की तैयारी है।

SpaceX IPO News: SpaceX अपने अब तक के सबसे बड़े पब्लिक इश्यू की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी करीब 75 अरब डॉलर के IPO की योजना पर काम कर रही है। इस इश्यू में लगभग 55.56 करोड़ नए शेयर बाजार में लाने की तैयारी है। कंपनी ने निवेश बैंकों के साफ कर दिया है कि वह 135 डॉलर प्रति शेयर के फिक्स इश्यू प्राइस पर ही आगे बढ़ेगी।

प्राइस रणनीति में बड़ा बदलाव

आमतौर पर IPO में कंपनियां एक प्राइस रेंज तय करती हैं ताकि बाजार की मांग के अनुसार अंतिम कीमत तय की जा सके। लेकिन SpaceX इस परंपरा को बदलते हुए पहले से ही एक फिक्स प्राइस के साथ आगे बढ़ रही है। यह कदम वॉल स्ट्रीट की पारंपरिक प्रक्रिया से अलग माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार यह फैसला कंपनी की मजबूत डिमांड और निवेशकों के भरोसे को देखते हुए लिया गया है।

निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, SpaceX के IPO को लेकर निवेशकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में निवेशकों के साथ मीटिंग्स शुरू की हैं और मांग उम्मीद से ज्यादा बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि IPO से जुड़ी टीम को रोजाना बड़ी संख्या में निवेशक कॉल आ रहे हैं। जिससे इस इश्यू को लेकर बाजार में भारी उत्सुकता बनी हुई है।

IPO से जुड़ी अन्य बातें

सूत्रों के अनुसार, कंपनी अपने IPO में रिटेल निवेशकों के लिए लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित करने पर विचार कर रही है। इसके अलावा यह भी संभावना है कि इश्यू में केवल नए शेयर जारी किए जाएं। जिससे जुटाई गई पूरी राशि सीधे कंपनी को मिलेगी। वहीं, इस मेगा IPO के लिए Goldman Sachs, Morgan Stanley, Bank of America, Citigroup और J.P. Morgan जैसे बड़े बैंक बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं। कंपनी की लिस्टिंग को लेकर बाजार में जबरदस्त हलचल बनी हुई है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।