Stock Market Today: सुबह-सुबह गिफ्ट निफ्टी ने दिया बड़ा संकेत, क्या आज बनेगा पैसा ही पैसा? IREDA-NMDC समेत इन शेयरों पर रखें पैनी नजर

Stock Market Today: गिफ्टी निफ्टी के मजबूत संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत की उम्मीद है। अमेरिका-ईरान तनाव कम होने की खबर से वैश्विक बाजारों का माहौल भी बेहतर हुआ है। आज कुछ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खास हलचल दिख सकती है।

Stock Market Today: सुबह-सुबह गिफ्ट निफ्टी ने दिया बड़ा संकेत, क्या आज बनेगा पैसा ही पैसा? IREDA-NMDC समेत इन शेयरों पर रखें पैनी नजर

(Stock Market Today/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: June 1, 2026 / 09:04 am IST
Published Date: June 1, 2026 9:00 am IST
HIGHLIGHTS
  • गिफ्ट निफ्टी 38 अंक चढ़ा, बाजार में मजबूत शुरुआत के संकेत।
  • अमेरिका-ईरान सीजफायर की खबर से वैश्विक माहौल बेहतर।
  • NMDC, Glenmark Pharma और Olectra Greentech ने मजबूत नतीजे पेश किए।

नई दिल्ली: Stock Market Today in India: आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत होने की संभावना है। सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 23,728 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इसे घरेलू बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस सप्ताह प्रमुख सूचकांक सीमित दायरे में रह सकता है। लेकिन बेहतर तिमाही नतीजे और मजबूत घरेलू निवेश के चलते कुछ चुनिंदा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

वैश्विक संकेतों से निवेशकों को राहत

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी निवेशकों का भरोसा कुछ मजबूत हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों के संभावित सीजफायर की चर्चा ने भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ाई है। इसके चलते वैश्विक सप्लाई चेन और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होने वाली शिपिंग गतिविधियों के सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों को अभी भी सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।

तिमाही नतीजों वाले शेयरों पर रहेगा फोकस

आज कई कंपनियों के हालिया तिमाही नतीजों के कारण उनके शेयर चर्चा में रह सकते हैं। InterGlobe Aviation को जनवरी-मार्च तिमाही में 2,536.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में कंपनी मुनाफे में थी। दूसरी ओर Gujarat Gas का मुनाफा 11 गुना बढ़कर 351.2 करोड़ रुपये पहुंच गया। Concord Biotech के मुनाफे और राजस्व दोनों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं IREDA का मुनाफा थोड़ा कम हुआ। लेकिन शुद्ध ब्याज आय में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली।

NMDC, Glenmark और Olectra पर निवेशकों की नजर

NMDC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 प्रतिशत मुनाफा वृद्धि दर्ज किया है। जबकि कंपनी का राजस्व भी 61 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। Glenmark Pharma का मुनाफा 65 गुना बढ़कर 301.4 करोड़ रुपये पहुंच गया। जिससे यह शेयर निवेशकों के रडार पर रहेगा। वहीं Olectra Greentech ने भी मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 164 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। इसके विपरीत Inox Wind के मुनाफे और राजस्व दोनों में गिरावट देखने को मिली है। जिससे इस शेयर में दबाव रह सकता है।

कॉरपोरेट अपडेट्स से बनेगा माहौल

आज कुछ कंपनियां महत्वपूर्ण कारोबारी घोषणाओं के कारण भी फोकस में रहेंगी। PNC Infratech को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से 302.44 करोड़ रुपये का नया EPC वर्क ऑर्डर मिला है। Lupin को अपनी दवा के लिए USFDA से मंजूरी प्राप्त हुई है जो कंपनी के लिए पॉजिटिव खबर है। Cyient ने अमेरिका की AI आधारित कंपनी Tao Digital Solutions के अधिग्रहण का समझौता किया है। वहीं Wockhardt को अपने नए एंटीबायोटिक Zaynich के लिए अमेरिकी नियामक की मंजूरी मिली है। इन घटनाक्रमों का असर इन शेयरों की चाल पर देखने को मिल सकता है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।