Stock Market Today: आज शेयर बाजार में होगा धमाका या लगेगा झटका? गिफ्ट निफ्टी की चाल ने बढ़ाई करोड़ों निवेशकों की उत्सुकता!
Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी करीब 23,690 पर ट्रेड करता दिखा। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से लगभग 10 अंक नीचे रहा। इससे संकेत मिल रहे हैं कि …

(Stock Market Today/ Image Credit: IBC24 News)
- गिफ्ट निफ्टी ने फ्लैट ओपनिंग के संकेत दिए
- गुरुवार को सेंसेक्स 789 अंक उछला
- अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद
नई दिल्ली: Stock Market Today In India: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत मिलने के बाद आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सामान्य रह सकती है। माना जा रहा है कि सेंसेक्स और निफ्टी 50 सपाट ओपनिंग के साथ कारोबार शुरू कर सकता है। एशियाई बाजारों में जहां कुछ जगह तेजी देखने को मिली। वही, कुछ बाजार दबाव में रहे। हालांकि अमेरिकी बाजार में मजबूती का माहौल बना रहा।
गुरुवार को बाजार में रही जोरदार तेजी
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने अच्छी बढ़त के साथ कारोबार समाप्त किया था। बीएसई सेंसेक्स 789 अंकों की मजबूती के साथ 75,398 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी-50 भी 277 अंक चढ़कर 23,689 पर पहुंच गया। बाजार में यह तेजी बैंकिंग, आईटी और ऑटो शेयरों में खरीदारी के कारण देखने को मिली। मजबूत घरेलू संकेतों और विदेशी बाजारों के समर्थन से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
एशियाई बाजारों में मिले-जुले कारोबार
आज एशियाई बाजारों में अलग-अलग रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स करीब 0.89% मजबूत हुआ। जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में 1.18% की तेजी दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.6% से ज्यादा चढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। हालांकि कोस्डैक इंडेक्स में 0.4% की गिरावट रही। दूसरी ओर हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स कमजोर शुरुआत का संकेत दे रहे हैं।
गिफ्ट निफ्टी और अमेरिकी बाजार का हाल
गिफ्ट निफ्टी करीब 23,690 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से लगभग 10 अंक नीचे रहा। इससे संकेत मिल रहे हैं कि भारतीय बाजार आज सपाट शुरुआत कर सकता है। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को शानदार तेजी देखने को मिली। डॉओ जोन्स 370 अंक बढ़कर 50,063 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 और नैस्डैक भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। टेक कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से अमेरिकी बाजार को मजबूती मिली।
कच्चे तेल और सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। जहाजों पर हमलों और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण ब्रेंट क्रूड 106 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। वहीं अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 101 डॉलर के ऊपर ट्रेड करता नजर आया। दूसरी तरफ सोने की कीमतों में गिरावट रही। हाजिर सोना एक सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- DA Hike News Today: सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, मिलेगा इतने महीने का एरियर भी
- Heatwave Alert in MP: आंधी-बारिश के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी! 32 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
- Aaj Chhattisgarh ka Mausam kaisa Hai: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी समेत कई हिस्सों में बारिश शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आज सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत सपाट रहने के संकेत मिल रहे हैं।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Stock Market Today: Will the stock market see a big bang or a setback? The Nifty's move has piqued the curiosity of millions of investors!
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm