Stock Market Today: बाजार के लिए खतरे की घंटी! ग्लोबल कमजोरी के बीच Gift Nifty 200 अंक फिसला, क्या आज निवेशकों को लगेगा बड़ा झटका?
Stock Market Today: यूएस के खर्ग आइलैंड पर संभावित एक्शन और ईरान की बाब-अल-मंदाब जलडमरूमध्य बंद करने की चेतावनी से वैश्निक बाजारों में घबराघट बढ़ी है। अमेरिकी बाजार गिरकर बंद हुए, गिफ्ट निफ्टी 200 अंक से ज्यादा टूट गए और एशियाई बाजारों की शुरुआत भी कमजोर रही।
(Stock Market Today/ Image Credit: IBC24 News)
- ग्लोबल तनाव के चलते दुनियाभर के बाजारों में डर का माहौल
- अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट, नैस्डैक 2% से ज्यादा टूटा
- एशियाई बाजार कमजोर, कोस्पी में करीब 4% की गिरावट
नई दिल्ली: Stock Market Today in India: यूएस द्वारा खर्ग आइलैंड पर संभावित जमीनी कार्रवाई की खबरों और ईरान की बाब-अल-मंदाब स्ट्रेट बंद करने की धमकी ने दुनियाभार के बाजारों का माहौल बिगाड़ दिया है। इन घटनाओं से निवेशकों में डर बढ़ गया है और जोखिम लेने की बच रहे हैं।
अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट (Major Decline in US Markets)
इस तनाव का असर अमेरिकी बाजारों पर साफ दिखा। गुरुवार को वॉल स्ट्रीट में भारी बिकवाली हुई, जहां नैस्डैक 2% से ज्यादा गिरा। S&P 500 और डॉव जोंस भी 1% से ज्यादा टूटे। निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर भागते नजर आए।
एशियाई बाजारों की कमजोर शुरुआत (Asian Markets Weak)
अमेरिकी कमजोरी का असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 4% गिर गया। बाकी एशियाई बाजारों में भी दबाव देखने को मिला। गिफ्ट निफ्टी 200 अंक से अधिक गिरकर यह संकेत दे रहा है कि भारतीय बाजार कमजोरी के साथ खुल सकते हैं।
कच्चे तेल में तेज उतार-चढ़ाव (Sharp fluctuations in CrudeOil)
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। एक ओर कीमतें 108 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचीं, वहीं बाद में अमेरिकी बयान के बाद इनमें थोड़ी गिरावट भी देखने को मिली।
डॉलर मजबूत, सोना-चांदी में गिरावट (Decline in Gold and Silver)
अनिश्चितता के माहौल के बीच डॉलर मजबूत हुआ और कई महीनों के उच्च स्तर के करीब पहुंच गया। वहीं महंगाई की चिंता और मजबूत डॉलर के चलते सोने में करीब 3% और चांदी में 5% की गिरावट दर्ज की गई।
भारतीय बाजार का पिछले दिन का हाल (Indian Market Yesterday)
इससे पहले 25 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा चढ़ा था और निफ्टी 23,300 के ऊपर बंद हुआ था। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी रही, जिससे बाजार का मूड सकारात्मक दिखा था।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Petrol Diesel Price 27 March 2026: पेट्रोल 5.30 और डीजल 3 रुपए हुआ महंगा, खाड़ी देशों में जारी जंग का भारत में दिखा असर, जानिए अब ईंधन के लिए प्रति लीटर कितना देना होगा
- Excise Policy 2026: मदिरा प्रेमियों के लिए अच्छी खबर! अब पेट्रोल पंप में भी मिलेगी शराब, नई एक्साइज पॉलिसी को मिली मंजूरी
- Iran Israel War Update: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, इतने दिनों तक ईरान के इन जगहों पर नहीं किया जाएगा हमला, कहा-ईरान के अनुरोध…

Facebook


