Stocks To Watch: मार्च में टूटे शेयर अब बनेंगे सितारे? इन स्टॉक्स में 81% तक उछाल की उम्मीद, ब्रोकरेज फर्म का ये चौंकाने वाला दावा!
Stocks To Watch: हाल में कई बड़े लार्ज-कैप स्टॉक्स में तेज गिरावट देखने को मिली है, लेकिन यही कमजोरी अब निवेश का अच्छा मौका बन सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, …

(Stocks To Watch/ Image Credit: IBC24 News)
- मार्च में लार्ज-कैप स्टॉक्स में गिरावट।
- 10 स्टॉक्स में 17%-81% अपसाइड की संभावना।
- HDFC Bank 57%, Axis Bank 34% तेजी संभावित।
नई दिल्ली: Stocks To Watch Tomorrow: मिडिल ईस्ट में तनाव और ईरान-अमेरिका-इजराइल विवाद का असर ग्लोबल मार्केट और भारतीय शेयर बाजार पर साफ नजर आ रहा है। मार्च 2026 में यह उथल-पुथल भारतीय लार्ज-कैप स्टॉक्स की कीमतों में गिरावट की वजह बनी। हालांक, कई एक्सपर्ट्स इसे निवेशकों के लिए बड़ा अवसर मान रहे हैं। एलारा कैपिटल की ताजा रिपोर्ट में 10 ऐसे स्टॉक्स चुने गए हैं, जिनमें करेक्शन के बाद 17% से 81% तक की तेजी की संभावना बताई गई है।
बैंकिंग सेक्टर: HDFC और Axis Bank
बैंकिंग सेक्टर में HDFC Bank और Axis Bank की कीमतों में गिरावट आई। HDFC Bank मार्च में लगभग 16% गिर गया। बैंक के चेयरमैन के अचानक इस्तीफे और मिडिल ईस्ट की अनिश्चितता के कारण निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ। लेकिन अब HDFC में 57% तक तेजी की उम्मीद जताई जा रही है। इसी तरह Axis Bank 15% गिर गया, लेकिन इसमें भी 34% तक रिकवरी की उम्मीद है।
इंफ्रास्ट्रक्चर: L&T में उछाल
इंफ्रास्ट्रक्चर दिग्गज Larsen & Toubro (L&T) भी मार्च में 14% तक गिरा। कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक और परियोजनाओं की लगातार बढ़ती मांग के चलते इसमें 28% तक तेजी आने की संभावना है। निवेशकों के लिए यह लंबी अवधि का एक अच्छा अवसर बन सकता है।
ऑटो सेक्टर: Maruti Suzuki और Eicher Motors
ऑटो सेक्टर के प्रमुख स्टॉक्स में Maruti Suzuki और Eicher Motors भी लाल निशान में रहे। Maruti Suzuki के शेयर 15% गिर गए, लेकिन इसमें 52% तक तेजी की संभावना है। वहीं, Royal Enfield बनाने वाली Eicher Motors में 41% तक का उछाल देखा जा सकता है।
कंज्यूमर, फूड और IT सेक्टर
कंज्यूमर और लाइफस्टाइल कंपनी Titan में भी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसमें 26% तक तेजी आने की उम्मीद है। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal में निवेशकों ने बिकवाली की, लेकिन ब्रोकरेज को इसमें सबसे अधिक 81% तक की तेजी नजर आ रही है। IT सेक्टर में LTIMindtree करीब 9% गिरा, लेकिन इसमें 68% तक तेजी की संभावना है।
हेल्थकेयर और बाय ऑन डिप स्ट्रेटजी
हेल्थकेयर सेक्टर की दिग्गज Apollo Hospitals में भी 17% तक तेजी की उम्मीद जताई गई है। मार्च का करेक्शन डरावना जरूर था, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह बढ़िया मौका है। मजबूत फंडामेंटल वाले ये लार्ज-कैप स्टॉक्स डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं। 'बाय ऑन डिप' स्ट्रेटजी के तहत, जब शेयर की कीमत गिरती है, तो उसे खरीदना और बाद में कीमत बढ़ने पर बेचकर मुनाफा कमाना संभव होता है। इस समय Eternal और LTIMindtree जैसे स्टॉक्स में बड़ा अपसाइड देखने को मिल सकता है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- PhysicsWallah Share Price: 162 से 86 रुपये टूटकर भी चमकेगा PhysicsWallah का शेयर? ब्रोकरेज ने दिया ये चौंकाने वाला टारगेट, क्या पलटेगा खेल?
- Vijay Sharma PC on Naxalism: 'छत्तीसगढ़ समेत देशभर से 99% नक्सलवाद ख़त्म'.. गृहमंत्री विजय शर्मा ने की प्रेसवार्ता, इन्हें दिया 'लाल-आतंक' के खात्मे का श्रेय
- MP-UP Sahyog Sammela: बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मिडिल ईस्ट में तनाव और ईरान–US–इजराइल विवाद के चलते ग्लोबल और भारतीय मार्केट में गिरावट आई।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Stocks To Watch: Will stocks that fell in March now become stars? These stocks are expected to surge up to 81%, a brokerage firm makes a surprising claim!
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm