(Stocks To Watch Today/ Image Credit: Pexels)
नई दिल्ली: Stocks To Watch Today: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर ने वैश्विक शेयर बाजारों को बड़ी राहत दी है। तनाव कम होने के बाद निवेशकों का भरोसा फिर से मजबूत हुआ है और दुनियाभर के बाजारों में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। इस बदलते माहौल का फायदा उठाने के लिए ब्रोकरेज फर्म भी सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों की एक नई सूची तैयार की है। जिनसे निवेशकों को 54% तक रिटर्न मिलने की संभावना जताई है।
नोमुरा, जेफरीज, HSBC, Nuvama Wealth Management और JM Financial जैसी प्रमुख ब्रोकरेज फर्मों ने भारतीय शेयर बाजार में 10 चुनिंदा स्टॉक्स पर भरोसा जताया है। इन कंपनियों का मानना है कि आने वाले समय में इन शेयरों में मजबूत ग्रोथ देखने को मिल सकती है। निवेशकों के लिए यह एक बड़ा मौका बन सकता है।
Tata Consultancy Services (TCS) पर नोमुरा ने ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट 2,930 रुपये तय किया है। मजबूत डील्स और स्थिर ग्रोथ के कारण इसमें करीब 13% तक तेजी की उम्मीद है। वहीं Hindustan Aeronautics Limited (HAL) पर जेएम फाइनेंशियल ने 4,875 रुपये का टारगेट दिया है। डिफेंस ऑर्डर्स बढ़ने से इसमें लगभग 25% तक का रिटर्न मिल सकता है।
Adani Ports and SEZ पर नोमुरा ने 1,850 रुपये का टारगेट दिया है, जिसमें 34% तक तेजी की संभावना है। Ambuja Cements और Nuvoco Vistas जैसे सीमेंट और बिल्डिंग मटेरियल शेयरों में भी 44% से 45% तक का अपसाइड दिखाया गया है। इसके अलावा Sobha Limited को नुवामा ने 1,631 रुपये का टारगेट देते हुए 41% तक बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है।
HDFC Asset Management Company को जेफरीज ने 2,960 रुपये के टारगेट के साथ 26% अपसाइड की उम्मीद दी है। Max Financial Services पर भी मजबूत ग्रोथ का भरोसा जताया है, जिसमें करीब 42% तक रिटर्न मिलने की संभावना है। वहीं JSW Infrastructure को लॉजिस्टिक्स और कार्गो वॉल्यूम के दम पर 51% तक की बढ़त मिल सकती है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन 10 शेयरों में मजबूत फंडामेंटल और सेक्टर ग्रोथ की वजह से आने वाले समय में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। सबसे ज्यादा ध्यान Lodha Developers पर दिया जा रहा है, जिसमें 54% तक की सबसे बड़ी तेजी का अनुमान है। कुल मिलाकर यह समय निवेशकों के लिए पोर्टफोलियो मजबूत करने का एक अच्छा मौका माना जा रहा है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।