BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Suzlon Energy Share Target: 56 रुपये तक पहुंच सकता है Suzlon का शेयर? BUY रेटिंग ने जगाई उम्मीद, क्या फिर चमकेगी निवेशकों की किस्मत?

Suzlon Energy Share Target: जियोजित ने सुजलॉन एनर्जी के शेयर को ‘Buy’ रेटिंग दी है और 56 रुपये का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी की ‘Suzlon 2.0’ …

(Suzlon Energy Share Target/ Image Credit: IBC24 News)

(Suzlon Energy Share Target/ Image Credit: IBC24 News)

Chandrakant Dewangan
Published: 11 Aug 2026 | 5:33 pmModified: 11 Aug 2026 | 6:00 pm
HIGHLIGHTS
  1. जियोजित ने सुजलॉन एनर्जी को BUY रेटिंग दी।
  2. ब्रोकरेज ने ₹56 का टारगेट प्राइस तय किया।
  3. Q1FY27 में कंपनी ने 506 MW की रिकॉर्ड डिलीवरी की।

नई दिल्ली: Suzlon Energy Share Target: विंड एनर्जी सेक्टर की प्रमुख कंपनी सुजलॉन एनर्जी के निवेशकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ब्रोकरेज फर्म जियोजित ने कंपनी के शेयर पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए 56 रुपये का टारगेट (Suzlon Energy Share Target) तय किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की 'Suzlon 2.0' रणनीति आने वाले वर्षों में ग्रोथ को मजबूत कर सकती है। इसके तहत कंपनी विंड टर्बाइन कारोबार पर निर्भर नहीं रहना चाहती। बल्कि सोलर, बैटरी स्टोरेज और हाईब्रिड एनर्जी सॉन्यूशन जैसे नए क्षेत्रों में भी विस्तार कर रही है।

Q1FY27 में रिकॉर्ड 506 MW की डिलीवरी

जियोजित की रिपोर्ट के मुताबिक, सुजलॉन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 506 MW की रिकॉर्ड डिलीवरी की। यह पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले करीब 14% अधिक है। कंपनी की कुल आय भी 22.3% बढ़कर 3,829 करोड़ रुपये पहुंच गई। जो Q1FY26 में 3,132 करोड़ रुपये थी। कंपनी को इस दौरान अपना पहला S175 टरबाइन ऑर्डर भी मिला है। इसके अलावा, DevCo प्लेटफॉर्म को केवल चार महीनों में 600 MW से ज्यादा के ऑर्डर हासिल हुए हैं। जिसे भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

मजबूत बैलेंस शीट और रिपावरिंग से उम्मीद

ब्रोकरेज के अनुसार, सुजलॉन की वित्तीय स्थिति फिलहाल मजबूत है और कंपनी नेट-कैश पोजीशन में बनी हुई है। कंपनी का ROE करीब 19% रहने का अनुमान है। भारत में पुराने विंड टर्बाइनों को नए टर्बाइनों से बदलने यानी रिपावरिंग का करीब 25 GW का अवसर मौजूद है। इसका फायदा सुजलॉन को आने वाले समय (Suzlon Energy Share Target) में मिल सकता है। जियोजित का मानना है कि नए कारोबार और बढ़ते ऑर्डर कंपनी की मध्यम से लंबी अवधि की ग्रोथ को सपोर्ट कर सकते हैं।

लॉन्ग टर्म आउटलुक मजबूत

हालांकि, बेहतर रेवेन्यू के बावजूद Q1FY27 में कंपनी के मुनाफे पर कुछ दबाव दिखाई दिया। तिमाही EBITDA 0.6% घटकर 595 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 599 करोड़ रुपये था। वहीं, PAT 5.9% कम होकर 305 करोड़ रुपये रहा जो पहले 324 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन भी 19.1% से घटकर 15.5% हो गया। इसके बावजूद जियोजित को कंपनी की लंबी अवधि की संभावनाओं पर भरोसा है। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2027-28 तक सुजलॉन की कमाई (Suzlon Energy Share Target) में करीब 25% CAGR का अनुमान लगाया है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: जियोजित ने सुजलॉन एनर्जी के शेयर के लिए ₹56 का टारगेट प्राइस दिया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Suzlon Energy Share Target: Could Suzlon's stock reach ₹56? A 'Buy' rating sparks hope will investors' fortunes shine again?

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm