TITAN Share Price Today: टाटा का ये स्टॉक बना घाटे का सौदा? 4 दिन में 600 रुपये से ज्यादा की भारी गिरावट! निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा

TITAN Share Price Today: टाटा ग्रुप की टाइटन कंपनी के शेयर पिछले 4 दिनों में 616 रुपये तक गिर गए हैं। इस तेज गिरावट से निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है। दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला की नेटवर्थ भी इस दौरान लगभग 2800 करोड़ रुपये से ज्यादा कम हो गई है। (NSE: TITAN, BSE: 500114)

TITAN Share Price Today: टाटा का ये स्टॉक बना घाटे का सौदा? 4 दिन में 600 रुपये से ज्यादा की भारी गिरावट! निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा

(TITAN Share Price Today/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 13, 2026 / 11:22 am IST
Published Date: May 13, 2026 11:22 am IST
HIGHLIGHTS
  • टाइटन के शेयर 4 दिन में लगभग ₹616 टूटे शेयर
  • 8 मई को ₹4601 से गिरकर ₹3985 के करीब पहुंचे
  • चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 35% बढ़ा

TITAN Share Price Today: टाटा ग्रुप की प्रमुख ज्वैलरी कंपनी टाइटन के शेयर पिछले कुछ दिनों से दबाव में हैं। आज बुधवार को बीएसई पर इसके शेयर गिरकर 3985.10 रुपये पर आ गए। पिछले चार दिनों में शेयरों में तेज गिरावट देखी गई है और कुल मिलाकर यह लगभग 616 रुपये टूट चुके हैं। 8 मई 2026 को जहां शेयर 4601.10 रुपये पर था, वहीं आज 13 मई को यह 3985.10 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

दिग्गज निवेशक को बड़ा नुकसान

टाइटन में दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला की बड़ी हिस्सेदारी है। उनके पास कंपनी के 4,71,84,470 शेयर हैं जो लगभग 5.31% हिस्सेदारी के बराबर है। शेयरों में गिरावट के कारण उनकी नेटवर्थ में भी भारी कमी आई है। चार दिनों में उनकी संपत्ति लगभग 2895 करोड़ रुपये घट गई है। जिससे निवेशकों के बीच चिंता बढ़ गई है।

कंपनी का तिमाही प्रदर्शन मजबूत

हालांकि गिरावट के बीच कंपनी के वित्तीय नतीजे मजबूत रहे हैं। 31 मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही में टाइटन का कंसॉलिडेटेड मुनाफा 1179 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल के 871 करोड़ रुपये से 35% ज्यादा है। इसी अवधि में कंपनी की कुल आय 46% बढ़कर 20,300 करोड़ रुपये पहुंच गई जो पिछले साल 13,891 करोड़ रुपये थी।

Titan Company Ltd – शेयर अपडेट (13 मई 2026)

पैरामीटर विवरण
वर्तमान कीमत ₹ 4,026.40
बदलाव −₹28.90 (−0.71%)
ओपन ₹ 4,030.00
हाई ₹ 4,089.20
लो ₹ 3,985.10
मार्केट कैप ₹3.57 लाख करोड़
P/E रेशियो 70.44
52-वीक हाई ₹ 4,605.00
52-वीक लो ₹ 3,303.10
डिविडेंड यील्ड 0.27%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 2.72

डिविडेंड और बोनस का इतिहास

टाइटन अपने शेयरधारकों को समय-समय पर अच्छे लाभ देती रही है। कंपनी ने हाल ही में प्रति शेयर 15 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इससे पहले भी कंपनी ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का लाभ दिया है। जून 2011 में कंपनी ने 1:1 बोनस और 10 हिस्सों में स्टॉक स्प्लिट किया था। जिससे निवेशकों को अतिरिक्त फायदा मिला था।

निवेशकों की हिस्सेदारी

मार्च 2026 तिमाही के अनुसार, टाइटन में प्रमोटर की हिस्सेदारी 52.90% है जबकि पब्लिक की हिस्सेदारी 47.02% है। भले ही कंपनी का बिजनेस मजबूत बना हुआ है। लेकिन हाल की गिरावट ने निवेशकों के पोर्टफोलियो पर असर डाला है और बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।