Raigarh Crime News: छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, यहां निर्वस्त्र हालत में मिली युवती की लाश, मंजर देख दहल उठेगा दिल

Raigarh Crime News: छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, यहां डैम किनारे निर्वस्त्र हालत में मिली युवती की लाश, मंजर देख दहल उठेगा दिल

Raigarh Crime News: छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, यहां निर्वस्त्र हालत में मिली युवती की लाश, मंजर देख दहल उठेगा दिल

Raigarh Crime News/Image Credit: IBC24

Modified Date: May 13, 2026 / 10:58 am IST
Published Date: May 13, 2026 10:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • रायगढ़ जिले के तुमीडीह डैम किनारे एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई
  • प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं
  • पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद युवती की पहचान छिपाने की कोशिश की गई

Raigarh Crime News: रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तुमीडीह डैम किनारे एक युवती की निर्वस्त्र लाश (Tumidih Dam Dead Body) मिली है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही मिलते पूंजी पथरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामे के बाद पीएम के लिए रवाना किया।

हत्या के बाद पहचान छिपाने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक, आसपास के लोगों ने तुमीडीह डैम के किनारे युवती का शव (Raigarh Crime News) देखा जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतका की उम्र करीब 23 वर्ष बताई जा रही है। युवती की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं, वहीं सिर को पत्थर से कुचलने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद युवती की पहचान छिपाने की कोशिश की गई है।

 

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रायगढ़ (Raigarh Crime News) सहित आसपास के जिले के सभी थानों में युवती की तस्वीर भेजकर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.