IPO News Today: आज से खुल रहा कमाई का दरवाजा! एक साथ 3 IPO की एंट्री, लेकिन ग्रे मार्केट में सिर्फ 2 कंपनियों का जलवा, जानें किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा?
IPO News Today: आज प्राइमरी मार्केट में तीन एसएमई कंपनियों के IPO खुल रहे हैं। इनमें से दो इश्यू को ग्रे मार्केट में शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। निवेशक इन …

(IPO News Today/ Image Credit: IBC24 News)
- आज खुल रहे हैं 3 SME IPO, 18 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन।
- Skytech Infinite Platform का GMP ₹22, सबसे मजबूत संकेत।
- ENS Enterprises का GMP ₹13, करीब 16.88% संभावित लिस्टिंग गेन।
नई दिल्ली: IPO News Today: आज यानी 14 अगस्त से प्राइमरी मार्केट में तीन एसएमई कंपनियों के IPO खुल (IPO News Today) रहे हैं। इनमें Skytech Infinite Platform, Technocrats Plasma Systems और ENS Enterprises शामिल हैं। ये तीनों इश्यू 18 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले रहेंगे। इनमें से दो IPO को ग्रे मार्केट में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। जबकि एक इश्यू फिलहाल GMP पर बिना प्रीमियम के कारोबार कर रहा है।
Skytech Infinite Platform IPO
Skytech Infinite Platform का IPO करीब 22.68 करोड़ रुपये का है। कंपनी इस इश्यू के जरिए 29 लाख नए शेयर जारी करेगी और इसमें कोई ऑफर फॉर सेल नहीं है। शेयर का प्राइस बैंड 73 रुपये से 77 रुपये तय किया गया है,जबकि लॉट साइज 1,600 शेयरों का है। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रे मार्केट में इसका GMP करीब 22 रुपये है। ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर यह करीब 16.67% के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत देता है।
Technocrats Plasma Systems IPO
Technocrats Plasma Systems का IPO करीब 60.98 करोड़ रुपये का है और यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। कंपनी 46 लाख नए शेयर जारी करेगी। इसका प्राइस बैंड 125 रुपये से 132 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। लॉट साइज 1,000 शेयरों का है। लेकिन निवेशकों को न्यूनतम दो लॉट यानी 2,000 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से न्यूनतम निवेश 2.64 लाख रुपये बैठता है। ग्रे मार्केट में इसका GMP फिलहाल 0 बताया जा रहा है।
ENS Enterprises IPO
ENS Enterprises IPO के जरिए करीब 33.14 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी 36 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी और प्राइस बैंड 87 रुपये से 92 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,200 शेयरों का है और न्यूनतम दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा यानी कम से कम 2.20 लाख रुपये निवेश की जरूरत होगी। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर होगी। रिपोर्ट के अनुसार, इसका GMP करीब 13 रुपये है, जो ऊपरी प्राइस बैंड के मुकाबले लगभग 16.88% संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत देता है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Independence Day 2026: आज एक रुपये में टॉफी भी मुश्किल, तब इससे भर जाता था पूरा थैला! आजादी के जमाने में इतनी थी 1 रुपये की ताकत
- Bhopal News: खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था बेटा, तभी हुआ कुछ ऐसा…बचाने पहुंचे पिता की भी मौत, रातभर खेत में ही पड़े रहे दोनों के शव
- Lucknow Father Son News: कलयुगी बेटे की घिनौनी करतूत, पिता की मौत के बाद लाश के साथ किया ये काम! वीडियो देख आप भी हो जाएंगे शर्म से लाल
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आज 3 SME IPO खुल रहे हैं-Skytech Infinite Platform, Technocrats Plasma Systems और ENS Enterprises।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: IPO News Today: A window of opportunity for gains opens today! Three IPOs are launching simultaneously, but only two are making waves in the grey market find out which one offers the best potential for profit.
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm