छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
सुकमा, 31 दिसंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) व ‘डिस्ट्रिक्ट गार्ड’ का एक संयुक्त दल गश्त पर रवाना किया गया था और दल जब गोंदपल्ली गांव के जंगल में पहुंचा तो नक्सलियों के हथियार छिपाये जाने की सूचना मिली।
अधिकारियों के अनुसार, उर्ससांगल थाना क्षेत्र के गोंदपल्ली गांव के समीप जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार व अन्य सामग्री बरामद कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि बरामद सामान में एक बोल्ट एक्शन राइफल, तीन बंदूकें, एक 12 बोर सिंगल बैरल राइफल, एसएलआर राइफल की 150 गोलियां, इंसास राइफल की 150 गोलियां, .303 राइफल की 100 गोलियां आदि शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से ये हथियार छिपाकर रखे थे, लेकिन उससे पहले ही सुरक्षाबलों ने उन्हें बरामद कर लिया।
भाषा सं संजीव
मनीषा खारी
खारी
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
SUKMA
और भी पढ़ें ›
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am