छत्तीसगढ़ के सुकमा में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ जवान घायल
छत्तीसगढ़ के सुकमा में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ जवान घायल
सुकमा (छत्तीसगढ़), नौ नवंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) में रविवार को विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान जख्मी हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना अपराह्न 1.45 बजे फुलबगड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोगुंडा के निकट पहाड़ियों में उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम क्षेत्र में अभियान चला रही थी।
उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन का जवान अनजाने में आईईडी पर चढ़ गया, जिससे विस्फोट हो गया और उसके पैर जख्मी हो गए।
अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक उपचार के बाद घायल जवान को आगे के इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया।
माओवादी अक्सर बस्तर क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में गश्त के दौरान सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए सड़कों और जंगलों में कच्चे रास्तों पर आईईडी लगाते हैं।
इस साल नौ जून को, सुकमा ज़िले में एक पत्थर खदान में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के फटने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोंटा संभाग) आकाश राव गिरेपुंजे की जान चली गई थी और दो अधिकारी घायल हो गए थे।
भाषा
नोमान सुरेश
सुरेश
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़ के सुकमा में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ जवान घायल
SUKMA
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am