छत्तीसगढ़ के सुकमा में आठ लाख रुपए के इनामी चार माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के सुकमा में आठ लाख रुपए के इनामी चार माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा, 10 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक इनामी नक्सली समेत चार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की पहचान मिड़ियम भीमा (24), सोड़ी मुन्ना (29), मुचाकी देवा (29) और सुला मुचाकी (33) के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि मिड़ियम नक्सलियों के प्लाटून नंबर चार का सदस्य है और उसके ऊपर दो लाख रुपये का इनाम घोषित है।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले अत्याचार से तंग आकर और माओवादियों के आधारहीन विचारधारा से परेशान होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों पर पुलिस दल की रेकी कर हमला करने, पुलिस दल के आने-जाने वाले मार्गों पर बम लगाने, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने तथा नक्सली बैनर पोस्टर लगाने की घटना में शामिल होने के आरोप हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि तथा अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
भाषा सं संजीव खारी
खारी
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़ के सुकमा में आठ लाख रुपए के इनामी चार माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
SUKMA
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am