सुकमा में सुरक्षाबलों ने बारूदी सुरंग का पता लगाया, 40 किलोग्राम विस्फोटक बरामद
सुकमा में सुरक्षाबलों ने बारूदी सुरंग का पता लगाया, 40 किलोग्राम विस्फोटक बरामद
सुकमा, 28 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा बनाई गई एक बारूदी सुरंग का पता लगाया और उसमें से 40 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि फुलबगड़ी थाना क्षेत्र में जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम को गश्त पर रवाना किया गया था। जब दल फुलबगड़ी-बड़ेशेट्टी मार्ग पर पहुंचा, तब उन्हें सड़क के किनारे बारूदी सुरंग होने की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने सुरंग से लगभग 40 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया।
अधिकारियों के अनुसार, बम को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास सुरक्षाबलों की लगातार गश्त जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के फुलबगड़ी थाना क्षेत्र के बड़ेशेट्टी गांव को इस वर्ष अप्रैल माह में नक्सल सदस्य मुक्त गांव घोषित किया गया था।
राज्य की नई पुनर्वास नीति के तहत सरकार ने ‘इलवद पंचायत योजना’ शुरू की है, जिसके अंतर्गत उन ग्राम पंचायतों को एक करोड़ रुपये तक के विकास कार्यों की मंजूरी दी जाती है जो अपने क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों के आत्मसमर्पण में मदद करते हैं व खुद को नक्सल सदस्य मुक्त गांव घोषित करने का प्रस्ताव पारित करते हैं।
भाषा सं संजीव
खारी
खारी
लेखक के बारे में
Web Title: सुकमा में सुरक्षाबलों ने बारूदी सुरंग का पता लगाया, 40 किलोग्राम विस्फोटक बरामद
SUKMA
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am