Sukma Naxal Surrender: लाल आतंक को लगा एक और बड़ा झटका, 7 महिलाएं समेत 26 खूंखार नक्सलियों ने किया सरेंडर, इतने लाख रुपए का था इनाम
Sukma Naxal Surrender: 7 महिला नक्सलियों समेत कुल 26 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है

SUKMA NAXAL SURRENDER
- सुकमा: 7 महिला समेत 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर
- सभी नक्सलियों पर 64 लाख की इनाम राशि थी घोषित
- माड़ डिविजन, PLGA के अलग अलग इलाकों में थे सक्रिय
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। यहां 7 महिला नक्सलियों समेत कुल 26 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी नक्सलियों पर कुल मिलाकर 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जो लंबे समय से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की तलाश में थे।
Naxal News Today: माड़ डिविजन, PLGA के अलग अलग इलाकों में थे सक्रिय
जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली माड़ डिविजन और पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थे। ये नक्सली सुकमा, ओडिशा और माड़ क्षेत्र में हुई कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं। सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे दबाव और विकास कार्यों के चलते इन नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।
Naxal Surrender in Chhattisgarh: पुलिस ने की बचे हुए नक्सलियों से अपील
सुकमा के पुलिस अधीक्षक ने इस मौके पर कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का पूरा लाभ दिया जाएगा। इसमें आर्थिक सहायता, आवास, रोजगार और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के अवसर शामिल हैं, ताकि वे सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।
एसपी ने क्षेत्र में सक्रिय बचे हुए नक्सलियों से भी हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति उनके लिए एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य का रास्ता खोलती है। इस सामूहिक सरेंडर को सुरक्षा बलों की रणनीति और जन विश्वास का बड़ा संकेत माना जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें :-
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Major attack on 'red terror', 26 dreaded Naxalites including 7 women surrender
सुकमा
और भी पढ़ें ›
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am