नौवीं कक्षा की छात्रा की तालाब में डूबने से मौत, सोमवार को मिला शव
नौवीं कक्षा की छात्रा की तालाब में डूबने से मौत, सोमवार को मिला शव
सुलतानपुर (उप्र), आठ सितम्बर (भाषा) सुलतानपुर जिले में दोस्तपुर थानाक्षेत्र के कटघरा पट्टी गांव में नौवीं कक्षा की एक छात्रा तालाब में मृत पायी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि यह छात्रा रविवार शाम घर से निकली थी तथा अगले दिन सोमवार को तालाब में उसका शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।
पुलिस के मुताबिक कटघरा पट्टी में बरसातू की 16 वर्षीय पुत्री अर्चना रोज की तरह शाम में घर से निकली थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। पूरी रात उसे गांव-गांव, रिश्तेदारों और आसपास के खेत-खलिहान में तलाशा गया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।
पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण जब तालाब की ओर गये तो अर्चना का शव पानी में नजर आया।
घटना की सूचना मिलते ही दोस्तपुर के थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
भाषा सं जफर राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
Web Title: नौवीं कक्षा की छात्रा की तालाब में डूबने से मौत, सोमवार को मिला शव
SULTANPUR
और भी पढ़ें ›उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pmठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 3:19 pmहमीरपुर के स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी का वाहन रोका, खराब मध्याह्न भोजन की शिकायत की
01 Oct 2026 | 3:01 pm