CG News: भाजपा नेता को ठग ने लगाई 10 लाख की चपत, पैसे वापस मांगे तो मिली जान से मारने की धमकी
हम आपको बता दें मुख्य आरोपी अशफाक उल्लाह मात्र 23 वर्ष का है और पिछले कुछ वर्षों से इस पर कई लोगों का पैसा लेकर दोगुना करने का लालच देने …

BJP leader duped of Rs 10 lakh
सूरजपुर: BJP leader duped of Rs 10 lakh सूरजपुर के शिवप्रसाद नगर इलाके में एक भाजपा नेता को एक ठग ने 10 लाख की चपत लगा दी। इतना ही नहीं जब भाजपा नेता ने अपने पैसे वापस मांग तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दे दी। बताया जा रहा है कि शेयर मार्केट में पैसा लगाकर दोगुना करने का लालच देकर आरोपी ने बीजेपी नेता से पैसे लिए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित उसके पिता और जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, यह पूरा मामला सूरजपुर के शिवप्रसाद नगर का है, जहां अशफाक उल्लाह नाम का युवक सूरजपुर निवासी पूर्व सांसद प्रतिनिधि विशाल गुप्ता से 10 लाख रुपए लिया था। उसने इन पैसों को 35 दिनों में दोगुना करने की बात कही थी।
read more: UP Sisamau By-Election: जेल में बंद सपा विधायक की पत्नी को मिला टिकट, जानें किस सीट से लड़ेंगी चुनाव
लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी आरोपी ना तो पीड़ित का पैसा लौटाया और ना ही उसका फोन उठाता था। जिसके बाद पीड़ित विशाल गुप्ता ने इसकी शिकायत सूरजपुर कोतवाली और एसपी सूरजपुर से की।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 420, 506, 34 बीएनएस 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं 20 सितंबर को अंबिकापुर के कारोबारी ने भी अशफाक उल्लाह, पिता जरीफ उल्लाह, और शाहरुख के खिलाफ़ 30 लाख़ रूपये की ठगी की शिक़ायत की है।
read more: भारत ने एशियाई टेटे चैम्पियनशिप महिला टीम स्पर्धा में पहला पदक जीता
हम आपको बता दें मुख्य आरोपी अशफाक उल्लाह मात्र 23 वर्ष का है और पिछले कुछ वर्षों से इस पर कई लोगों का पैसा लेकर दोगुना करने का लालच देने का आरोप है।
आरोपी महज 2 साल पहले तक एक सामान्य युवक था, जबकि पिछले दो सालों में वह करोड़पति बन गया। आरोपी के पास बीएमडब्ल्यू जैसी कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं। जो कि पिछले कुछ समय से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ था।
फिलहाल पुलिस आरोपी अशफ़ाकउल्ला के साथ ही उसके जीजा और उसके पिता पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: A thug duped a BJP leader of Rs 10 lakh, when he asked for his money back, he got death threats
सूरजपुर
और भी पढ़ें ›
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm