Surajpur Double Murder Update: प्रधान आरक्षक के पत्नी-बेटी के हत्यारों को दी गई प्रतीकात्मक फांसी.. आजाद जनता पार्टी और संयुक्त पुलिस परिवार ने किया सभा का आयोजन
Surajpur Double Murder Update आज इस घटना के संबंध में सूरजपुर बस स्टैंड में आम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में हत्या के सभी पांच आरोपियों को प्रतीकात्मक …
Surajpur Double Murder Update
Surajpur Double Murder Update : सूरजपुर: जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की पिछले दिनों बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। कुलदीप साहू नाम के बदमाश ने पहले उनका घर से अपहरण किया और फिर उनकी चाकुओ से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने दो दिन बाद ही मामले के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत पांच लोगो को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल सभी पुलिस की कस्टडी में है और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही हैं।
इस पूरे घटनाक्रम से सूरजपुर उबाल पड़ा था। मासूम समेत महिला की निर्मम हत्या के बाद ग़ुस्साये लोगों ने कुलदीप साहू के घर और उसके चाचा के कबाड़ गोदाम में आग लगा दी थी। लोगों का गुस्सा प्रशासनिक अफसरों के प्रति भी देखा गया था। हालाँकि घटना की शाम सरगुजा आईजी अंकित गर्ग ने पुलिस अधीक्षकों के साथ शांति मार्च किया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाये जाने की बात कही। आरोपियों की गिरफ्तारी पर संयुक्त पुलिस परिवार ने भी इनाम का ऐलान किया था।
Surajpur Double Murder Update वही आज इस घटना के संबंध में सूरजपुर बस स्टैंड में आम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में हत्या के सभी पांच आरोपियों को प्रतीकात्मक रुप से फांसी दी गई। यह आयोजन आजाद जनता पार्टी और संयुक्त पुलिस परिवार की तरफ से किया गया था। सभा में आयोजकों ने हत्यारोपियों के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए सभी के लिए फांसी की सजा की मांग की।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Police family gave symbolic death sentence to all the accused
सूरजपुर
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm