BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: ‘हर दायित्व को निष्ठा-ईमानदारी से निभाएं”.. IBC24 के मंच से CM साय ने दी मेधावियों को शुभकामनायें, सुनें

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, वह प्रदेश के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें देना चाहते है कि उन्होंने जो भी लक्ष्य तय किया है, उस पर सफल हो।

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025

satya prakash
Published: 16 Aug 2025 | 1:59 pmModified: 16 Aug 2025 | 1:59 pm

रायपुर: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में टॉप आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किए गए। वहीं प्रदेश में टॉप करने वाली छात्रा और उसके स्कूल को भी सम्मानित किया जा रहा है।

READ MORE: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने IBC24 से साझा किये अपने जीवन के अनुभव.. गुनगुनाया 'ससुराल गेंदा फूल' गीत.. देखें पूरी बातचीत

हर जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएं: CM विष्णुदेव साय

सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने शिरकत की। इस अवसर पर IBC24 के एडिटर-इन-चीफ रविकांत मित्तल ने सीएम से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने स्कॉलरशिप सम्मान के साथ प्रदेश के बेटी-बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए IBC24 को धन्यवाद ज्ञापित किया।

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: मुख्यमंत्री ने इस बात पर चुटकी ली कि, सभी बच्चें डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, आईएएस बनना चाहते है, लेकिन कोई नेता नहीं बनना चाहता। सीएम की इस चुटकी पर सभी मुस्कुराने लगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, वह प्रदेश के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें देना चाहते है कि उन्होंने जो भी लक्ष्य तय किया है, उस पर सफल हो। सीएम ने कहा कि, कोई भी काम छोटा नहीं होता बल्कि हमें जो भी जिम्मेदारी मिलें उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाए, यह प्रयास हो।

खुद के विषय पर चर्चा करते हुए सीएम ने बताया कि राजनीति में आने के बारें में उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था। वह एक छोटे से गाँव के साधारण परिवार से आते है। कम उम्र में ही उनके सिर से पिता का साया हट गया था, ऐसे में उनके सामने कई बड़ी जिम्मेदारियां थी जिसे उन्होंने पूरी निष्ठा से निभाया। आज भी जब पार्टी ने उन्हें यह बड़ा दायित्व दिया है तो वह इसे भी बेहतर तरीके से निभाने का सतत प्रयास कर रहे है। सुनें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ पूरी बातचीत..

https://www.youtube.com/live/CcgdGn9GIEM?si=LCKJ6DdlPsKSUjFW

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: CM Vishnudev Sai congratulated and wished all the meritorious students

शहर की खबरें

Swarna Sharda Scholarship 2026

और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm
Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

01 Oct 2026 | 4:38 pm
CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

01 Oct 2026 | 4:32 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

01 Oct 2026 | 4:27 pm