IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: किसान की बेटी दीक्षा यदु ने बढ़ाया मान, मेहनत से बनी जिले की शान, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया प्रोत्साहित
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: किसान की बेटी दीक्षा यदु ने बढ़ाया मान, मेहनत से बनी जिले की शान, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया प्रोत्साहित

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025
रायपुर: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। सम्मान पाने वालों में कांकेर जिले की होनहार बेटी दीक्षा यदु भी शामिल है।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: दीक्षा यदु, कांकेर और बालोद जिले की सीमा पर बसे गांव कोचवाही की होनहार बेटी है, जिसने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94.6% अंक प्राप्त कर कांकेर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। होम साइंस की छात्रा दीक्षा ने यह उपलब्धि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से पाई है। रोज 5 किलोमीटर स्कूटी चलाकर चारामा स्कूल जाना और फिर घर आकर 4-5 घंटे की पढ़ाई करना उसकी लगन को दर्शाता है।
दीक्षा का सपना है कि वह पढ़-लिखकर एक बड़े पद पर पहुंचे और अपने माता-पिता के सपनों को साकार करे। उसके पिता किसान हैं और मां गृहिणी। पढ़ाई के साथ-साथ दीक्षा को डांस का शौक है और वह घर के कामों में मां का सहयोग भी करती है। संयुक्त परिवार में रहने वाली दीक्षा को अपने बड़े पापा की बेटी के साथ पढ़ाई कर उसे बेहतर माहौल मिला। दीक्षा की सफलता आज गांव की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है।
Read More : जन्माष्टमी पर जमकर बरसेगा बादल, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
2015 से दी जा रही है यह स्कॉलरशिप
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: बता दें कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: Farmer's daughter Diksha Yadav has increased the pride
Swarna Sharda Scholarship 2026
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm