IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 :माता-पिता का सपना, बेटी का जुनून! 93.60% लाकर नूपुर बनीं जिला टॉपर, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से नवाजा
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 :माता-पिता का सपना, बेटी का जुनून! 93.60% लाकर नूपुर बनीं जिला टॉपर, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से नवाजा

- 93.60% अंक हासिल कर नूपुर ने जिले में किया टॉप
- रोजाना करीब 8 घंटे पढ़ाई कर हासिल की शानदार सफलता
- नूपुर का सपना सिविल सेवा परीक्षा पास कर IAS अधिकारी बनना
रायपुर : यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को हर साल स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप (Swarn Sharada Scholarship) केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किए गए।
मोहला की बेटी नूपुर सोनी ने पाया प्रथम स्थान
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी परीक्षा में मोहला की बेटी नूपुर सोनी ने 93.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल मोहला की गणित संकाय की छात्रा नूपुर की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
जिले में पहला स्थान किया हासिल
मोहला नगर के वार्ड क्रमांक 6 की रहने वाली नूपुर सोनी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर हायर सेकेंडरी परीक्षा में जिले में पहला स्थान हासिल किया है। नूपुर के पिता संजय सोनी शिक्षक हैं, जबकि माता ममता सोनी गृहिणी हैं। परिवार के शैक्षणिक माहौल और लगातार मिले प्रोत्साहन ने नूपुर की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
माता पिता को दिया सफलता का श्रेय
नूपुर बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और भौतिक विज्ञान के शिक्षक भावेश निषाद को दिया है। नूपुर ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने प्रतिदिन लगभग 8 घंटे नियमित अध्ययन किया, जिसका परिणाम आज जिले में प्रथम स्थान के रूप में सामने आया है। जिले की टॉपर बनने के बाद नूपुर अब सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना साकार करना चाहती हैं।
2015 से दी जा रही है यह स्कॉलरशिप
बता दें कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Newlywed Woman Death Raipur : शादी के एक साल बाद नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम! ससुराल वालों ने इस वजह से लगाया टोनही का आरोप
- Chandra Grahan 2026: चंद्रमा पर शनि-राहु की टेढ़ी नजर! इन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी, जानें किसे रहना होगा सतर्क
- Mid-Day Meal for 12 Class Students: 12वीं तक के छात्रों को अब मिलेगा मध्याह्न भोजन, शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, 905 मीट्रिक टन चावल आवंटित
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नूपुर ने 93.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: Nupur Soni Tops Mohla District with 93.60%
Swarna Sharda Scholarship 2026
और भी पढ़ें ›
IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2026 : ‘राष्ट्र की दिशा और दशा बदलने वाली शक्ति है बेटियां’.. Goel Group के डायरेक्टर राजेंद्र गोयल ने बताया कैसे हुई थी स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप की शुरुआत
19 Aug 2026 | 10:12 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: मां के महतारी वंदन के पैसों से पढ़ाई में मिली मदद, पूनम ने मेरिट में बनाई जगह, अब IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मान
19 Aug 2026 | 8:16 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: घर में होटल चलाते हैं पिता, बेटी ने 96% लाकर किया कोरिया जिले में टॉप, अब बनेगी जज, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मान
19 Aug 2026 | 8:13 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: गांव की बेटी स्नेहा ने रचा इतिहास, 94.8% अंक लाकर बनीं बलरामपुर जिले में टॉपर, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मान
19 Aug 2026 | 8:07 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: मुश्किल हालात में भी नहीं छोड़ी पढ़ाई, 94.8% अंक लाकर प्रतिभा ने रचा इतिहास, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मान
19 Aug 2026 | 8:03 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: सोशल मीडिया से रही दूर…सीमित संसाधनों के बावजूद ताहिरा खान ने प्रावीण्य सूची में प्राप्त किया चौथा स्थान, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मानित
19 Aug 2026 | 8:01 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: हर दिन 6-7 घंटे करती थी पढ़ाई, 96.40% अंक लाकर टॉपर बनीं छोटे से गांव की बेटी डूनिशा, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मानित, अब PSC की तैयारी का सपना
19 Aug 2026 | 7:57 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: बचपन में उठा पिता का साया..मां ने बढ़ाया हौसला, 12वीं में टॉप कर खुशबू ने रचा इतिहास, अब IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया प्रोत्साहित
19 Aug 2026 | 7:57 pm