Axis My India Accurate Predictions: गजब का था ये ‘एग्जिट पोल’.. पहली बार चुनाव लड़ रही इस पार्टी को लेकर कर दी थी सटीक भविष्यवाणी, रिजल्ट के बाद जमकर नाचे सर्वे एजेंसी के मुखिया
Axis My India Accurate Predictions: एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल ने टीवीके के जीत का सटीक अनुमान लगाया।

Axis My India Accurate Predictions on TVK
- एक्सिस माई इंडिया ने टीवीके प्रदर्शन का सटीक अनुमान लगाया
- तमिलनाडु में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी चर्चा में
- कई एग्जिट पोल के अनुमान चुनाव परिणामों से मेल खाए
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी पर हुए अधिकतर एग्जिट पोल के पूर्वानुमान सही साबित हुए, लेकिन ‘एक्सिस माई इंडिया’ नामक एजेंसी ने तमिलनाडु में टीवीके के शानदार चुनावी आगाज के सटीक पूर्वानुमान के साथ अपनी अलग पहचान बनाई। (Axis My India Accurate Predictions) पश्चिम बंगाल चुनावों की दिशा का अनुमान ज्यादातर एग्जिट पोल ने सही लगाया, जबकि ‘टुडेज चाणक्य’ और ‘प्रजा पोल’ ने भाजपा की जीत के पैमाने का सटीक अनुमान लगाया।
कैसा था सर्वे एजेंसियों का अनुमान?
‘प्रजा पोल’ ने भाजपा के लिए बड़ी जीत की भविष्यवाणी करते हुए 178-208 सीटों का पूर्वानुमान लगाया। वहीं, ‘टुडेज चाणक्य’ ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए 192 और टीएमसी के लिए 100 सीटों का पूर्वानुमान लगाया था, जिसमें 11 सीटों के अंतर का अनुमान जताया गया था।
त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी
तमिलनाडु में दो एग्जिट पोल ने त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी करके सबका ध्यान खींचा था। ‘एक्सिस माई इंडिया’ ने सत्ताधारी द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए 92-110 सीटें, अन्नाद्रमुक नीत गठबंधन के लिए 22-23 सीटें और टीवीके (जो पहली बार चुनाव लड़ रही थी) के लिए 98-120 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।
वहीं, ‘कामाख्या एनालिटिक्स’ ने द्रमुक गठबंधन को 78-95 सीटें, अन्नाद्रमुक गठबंधन को 68-84 सीटें और टीवीके को 67-81 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। (Axis My India Accurate Predictions) कई एग्जिट पोल में द्रमुक की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की गई थी, जो गलत साबित हुई। ‘पीपुल्स पल्स’ के अनुसार द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन को 125-145 सीटें, अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन को 65-80 सीटें और टीवीके को 18-24 सीटें मिलने का अनुमान था।

Axis My India वाले प्रदीप तो आज जमकर डांस कर रहे हैं।
पिछली बार लोकसभा चुनाव के बाद ये लाइव TV पर फूट-फूटकर रो रहे थे।
इस बार ख़ुशी से जमकर डांस कर रहे हैं। pic.twitter.com/nSe8CuaNO4
— Shubham Shukla (@Shubhamshuklamp) May 4, 2026
यह भी पढ़ें:-
- उप्र में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड की तरह करेंगे काम
- महाराष्ट्र विधानपरिषद की सभी 10 सीटों के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए
- होर्मुज में जहाजों की सुरक्षा कर रहे अमेरिकी पोत पर हमला हुआ, तो ईरान को मिटा दिया जाएगा : ट्रंप
- बिहार में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
- बंगाल चुनाव परिणाम देश के राजनीतिक इतिहास का एक घनघोर ‘काला दिन’ : अखिलेश यादव
- रोहित और रिकेल्टन के तूफान में उड़े सुपर जाइंट्स, मुंबई इंडियन्स छह विकेट से जीता
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Axis My India Exit Poll Predicts TVK Surge and Hung Assembly in Tamil Nadu Election Analysis
Tamil Nadu
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm