Airtel Recharge New Plan: अब हर महीने रिचार्ज का झंझट खत्म! Airtel ने लॉन्च किया 77 दिन वाला सस्ता प्लान, फायदे जानकर आप भी खुशी से झूम उठेंगे
Airtel Recharge New Plan: अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज से परेशान हैं तो Airtel ने राहत देने वाले नए प्रीपेड प्लान पेश किया है। ये प्लान लंबी वैलिडिटी और कई सुविधाओं के साथ आता है। जिससे यूजर्स को बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी और खर्च भी कम होगा।
(Airtel Recharge New Plan/ Image Credit: Airtel)
- Airtel ने लंबी वैलिडिटी वाले नए प्रीपेड प्लान पेश किए।
- ₹489 प्लान में 77 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
- प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा शामिल।
नई दिल्ली: Airtel Recharge New Plan: अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने से परेशान हैं तो Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए राहत भरा नया प्रीपेड प्लान लाया है। कंपनी अब सिर्फ 28 दिन वाले प्लान तक सीमित नहीं है। बल्कि लंबी वैलिडिटी वाले कई नए विकल्प दे रही है। इन प्लान्स का मकसद यूजर्स को कम खर्च में ज्यादा दिनों तक सुविधा देना है। इससे हर महीने रिचार्ज कराने की झंझट भी कम हो जाएगी।
लंबी वैलिडिटी वाले नए प्लान
Airtel ने अपनी लिस्ट में 56 दिन, 60 दिन, 77 दिन और 84 दिन की वैलिडिटी वाले कई प्रीपेड प्लान शामिल किए हैं। ये प्लान उन लोगों के लिए खास हैं जो लंबे समय तक बिना रिचार्ज की चिंता के मोबाइल सेवा इस्तेमाल करना चाहते हैं। कंपनी इन प्लान्स के साथ कॉलिंग, डेटा और SMS जैसी सुविधाएं भी दे रही है। जिससे यूजर्स को बेहतर अनुभव मिल सके।
चर्चा में 489 रुपये वाला प्लान
Airtel का 489 रुपये वाला प्रीपेड प्लान सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे 77 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद करीब ढाई महीने तक दोबारा रिचार्ज की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह प्लान खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती लेकिन लंबी वैलिडिटी और कॉलिंग सुविधा चाहते हैं।
कॉलिंग, डेटा और SMS की सुविधा
489 रुपये वाले इस प्लान में कुल 6GB डेटा दिया जाता है। जिसे पूरे 77 दिन की वैलिडिटी में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इतना ही नहीं, यूजर्स को 600 फ्री SMS भी दिए जाते हैं। कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और बेसिक सुविधाओं की वजह से यह प्लान बजट यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- ITC Limited: NCLT के फैसले ने मचाई हलचल! इस तारीख को खत्म हो जाएगा Sresta और Wimco कंपनियों का वजूद, अब निवेशकों का क्या होगा?
- Bihar Road Accident News: पिकअप और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, अब तक इतने लोगों की मौत, गंभीर रूप से घायल हुए 9 लोग
- Nida Khan Arrested: धर्म परिवर्तन मामले में निदा खान गिरफ्तार, इतने दिनों से थी फरार, जानिए कंपनी की आड़ में कैसे चल रहा था पूरा खेल?

Facebook


