Bihar Road Accident News: पिकअप और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, अब तक इतने लोगों की मौत, गंभीर रूप से घायल हुए 9 लोग

Bihar Road Accident News: बिहार के सारण जिले में शुक्रवार को एक पिकअप वाहन और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।

Bihar Road Accident News: पिकअप और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, अब तक इतने लोगों की मौत, गंभीर रूप से घायल हुए 9 लोग

Bihar Road Accident News//Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 8, 2026 / 03:30 pm IST
Published Date: May 8, 2026 3:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिहार के सारण जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • सड़क हादसे में तीन लोगों की हुई मौत।
  • हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से हुए घायल।

Bihar Road Accident News: छपरा: बिहार के सारण जिले में शुक्रवार को एक पिकअप वाहन और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार ढाला के पास हुई।

दाउदपुर थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि, “शुक्रवार तड़के 12 लोगों को लेकर जा रहा एक पिकअप वाहन बनवार ढाला के पास एक ट्रक से टकरा गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।” Bihar Road Accident News: उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। (Bihar Road Accident News) थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा, “पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।”

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.