BSNL Recharge Plan: क्या आपने देखा अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान? 1499 रुपये में पूरे 300 दिन की वैलिडिटी, जानिए आखिर कौन दे रहा हैं इतना बड़ा ऑफर?

Ads

BSNL Recharge Plan: बीएसएनएल प्रीपेड यूजर्स के लिए 1499 रुपये का प्लान अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें लंबी वैलिडिटी के साथ कॉलिंग, डेटा और एसएमएस की सुविधा मिलती है। यह प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कम कीमत में लंबे समय तक सभी टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करना चाहते हैं।

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 05:20 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 05:23 PM IST

(BSNL Recharge Plan/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • ₹1499 में 300 दिन की लंबी वैलिडिटी।
  • अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS रोजाना।
  • 32GB FUP लिमिट के साथ डेटा सुविधा।

नई दिल्ली: BSNL Recharge Plan: भारत संचार निगम लिमेटेड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए कई किफायती रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। इन्हीं में से 1499 रुपये वाला एक प्रीपेड प्लान है। जो 300 दिन की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में लंबे समय तक सिम एक्टिव रखना चाहते हैं।

प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स

इस BSNL प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और डेटा की सुविधा मिलती है। हालांकि इसमें 32GB की FUP लिमिट तय की गई है। यानी 32 जीबी लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40kbps हो जाती है। यह प्लान केवल BSNL के प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

क्यों है यह प्लान खास?

1499 रुपये वाला यह रिचार्ज प्लान BSNL के पॉपुलर वाउचर्स में से एक माना जाता है। इसमें लंबी वैलिडिटी और बेसिक सेवाएं मिलती हैं। जिससे यह सिम को एक्टिव रखने के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाता है। बढ़ती मोबाइल सर्विस कीमतों के बीच यह प्लान बजट-फ्रेंडली विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

Jio से तुलना

रिलायंस जियो का 336 दिन वैलिडिटी वाला प्लान 1748 रुपये का है। जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और कुछ ऐप बेनिफिट्स मिलते हैं। हालांकि इसमें BSNL की तरह डेटा बेनिफिट्स सीमित हैं। कीमत के मामले में BSNL का 1499 रुपये प्लान सस्ता है। लेकिन Jio का नेटवर्क और कुछ अतिरिक्त सेवाएं इसे अलग बनाती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

BSNL का ₹1499 प्लान कितनी वैलिडिटी देता है?

यह प्लान 300 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

इस प्लान में क्या-क्या बेनिफिट मिलते हैं?

इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS रोजाना और डेटा सुविधा मिलती है।

क्या इसमें अनलिमिटेड डेटा मिलता है?

हाँ, लेकिन 32GB FUP लिमिट के बाद स्पीड 40kbps हो जाती है।

यह प्लान किसके लिए है?

यह BSNL के प्रीपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।