GTA 6 Pre Order Date: क्या आप भी GTA 6 के दीवाने हैं? जानिए कब से कर पाएंगे प्री-बुकिंग और कितनी होगी कीमत?

GTA 6 Pre Order Date: Grand Theft Auto VI का गेमिंग फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि गेम के लॉन्च में अभी समय है। लेकिन कंपनी ने अब इसकी प्री-बुकिंग शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया है। जिससे गेमर्स में उत्साह और बढ़ गया है।

GTA 6 Pre Order Date: क्या आप भी GTA 6 के दीवाने हैं? जानिए कब से कर पाएंगे प्री-बुकिंग और कितनी होगी कीमत?

(Gta 6 Pre Order Date/ Image Credit: Rockstar Games)

Modified Date: June 19, 2026 / 05:11 pm IST
Published Date: June 19, 2026 5:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • GTA 6 की प्री-ऑर्डर बुकिंग 25 जून से शुरू होगी।
  • गेम का लॉन्च 19 नवंबर 2026 को तय किया गया है।
  • PS5 और Xbox Series S/X पर प्री-ऑर्डर उपलब्ध होगा।

GTA 6 Pre Order Date: रॉकस्टार गेम्स की बहुप्रतीक्षित Grand Theft Auto VI (GTA 6) को लेक बड़ा अपडेट सामने आया है। गेमिंग फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि कंपनी ने प्री-ऑर्डर बुकिंग की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह गेम 19 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। जबकि इसकी प्री-बुकिंग 25 जून से शुरू होगी।

PS5 और Xbox के लिए प्री-बुकिंग शुरू

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 25 जून से खिलाड़ी PS5 और Xbox Series S/X पर GTA 6 को प्री-ऑर्डर कर सकेंगे। हालांकि अभी तक गेम की आधिकारिक कीमत सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि उसी दिन कंपनी कीमत को लेकर संकेत दे सकती है या फिर इसका खुलासा भी कर सकती है।

नए ट्रेलर और अपडेट की उम्मीद

गेमर्स लंबे समय से GTA 6 के तीसरे ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 25 जून को प्री-ऑर्डर के साथ-साथ नया ट्रेलर भी रिलीज किया जा सकता है। यह अपडेट गेमिंग समुदाय के लिए बड़ा सरप्राइज हो सकता है क्योंकि पिछला ट्रेलर काफी पहले आया था।

नया कवर आर्ट और वेबसाइट अपडेट

रॉकस्टार गेम्स ने GTA 6 का नया कवर आर्ट भी जारी कर दिया है। इसे कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और YouTube पर शेयर किया है। साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट को भी अपडेट किया गया है जहां प्री-ऑर्डर डेट दिखाई दे रही है। कंपनी ने अपने X (Twitter) प्रोफाइल का लुक भी बदलकर नया GTA 6 आर्टवर्क जोड़ दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।