Happy Mother’s Day 2026: क्या आपने देखा मदर्स डे पर गूगल का ये Doodle? इसके पीछे छिपी है बेहद भावुक और चौंकाने वाली कहानी!
Happy Mother's Day 2026: Google ने मदर्स डे 2026 पर एक खास Doodle जारी किया है। जिसमें मां के प्यार और सुरक्षा को दिखाया गया है। यह दिन माताओं के सम्मान में मनाया जाता है और इसकी शुरुआत उनके योगदान और त्याग को याद करने के लिए हुई थी।
(Happy Mother's Day 2026/ Image Credit: Google)
- Mother’s Day 2026 मां के सम्मान का दिन है।
- Google ने खास इमोशनल Doodle जारी किया।
- Doodle में फूल और कैक्टस जैसे प्रतीक दिखाए गए।
Happy Mother’s Day 2026: आज दुनियाभर में आज Mother’s Day 2026 मनाया जा रहा है। यह दिन मां क प्यार, देखभाल और त्याग को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर Google ने एक खास Doodle जारी किया है जिसमें मां के प्रति भावनाओं को सरल और सुंदर तरीके से दिखाया गया है। यह Doodle सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।
Google Doodle की खास डिजाइन
इस साल का Doodle हाथ से बने कार्ड जैसा दिखता है। इसमें पेपर-कट लेटर्स, कार्नेशन फूल और कैक्टस जैसी चीजें शामिल की गई हैं। Google के अनुसार कैक्टस सुरक्षा और बिना शर्त प्यार का प्रतीक है। यह डिजाइन मां के मजबूत और स्नेहपूर्ण रिश्ते को दर्शाता है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
क्यों मनाया जाता है Mother’s Day?
Mother’s Day कई देशों में मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल यह 10 मई को पड़ा है। भारत, अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह दिन खास महत्व रखता है। हालांकि, कई देशों में इसकी तारीख अलग-अलग होती है। ब्रिटेन में इसे मार्च में और थाईलैंड में 12 अगस्त को मनाया जाता है।
Mother’s Day का इतिहास
Mother’s Day की परंपरा बहुत पुरानी है। प्राचीन ग्रीस और रोम में मां देवी के सम्मान में उत्सव होते थे। बाद में यूरोप में Mothering Sunday मनाया जाने लगा। आधुनिक समय में इसकी शुरुआत अमेरिका में हुई, जब सामाजिक कार्यकर्ता Anna Jarvis ने अपनी मां की याद में इसे शुरू किया। धीरे-धीरे यह दिन पूरी दुनिया में मां के सम्मान का प्रतीक बन गया।
मदर्स डे का महत्व
आज के समय में Mother’s Day सिर्फ मां ही नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने मां जैसी भूमिका निभाई है। इसमें दादी, नानी, सौतेली मां और अन्य Caregivers शामिल हैं। यह दिन लोगों के लिए भावनात्मक भी होता है। क्योंकि यह प्यार, यादों और रिश्तों को और मजबूत बनाता है। Google का यह Doodle इसी भावना को खूबसूरती से दिखाता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- PF Withdrawal Via ATM: बड़ा बदलाव! अब PF के पैसे के लिए न फॉर्म, न लाइन…सीधे ATM से! EPFO 3.0 का ये नया सिस्टम जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान!
- CM Thalapathy Vijay Announcement: सीएम बनते ही विजय ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, फ्री बिजली समेत इन फैसलों ने सबको चौंकाया, पढ़िए
- Trisha Krishnan at Vijay Oath Ceremony : जन्मदिन पर जीत का ‘रिटर्न गिफ्ट’! CM विजय के राजतिलक में छाई त्रिशा कृष्णन, शपथ समारोह में अभिनेत्री के रॉयल लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग

Facebook


