(Airbag Work In Car/ Image Credit: Pexels)
Airbag Work In Car: आजकल कार खरीदते समय लोग माइलेज और फीचर्स के साथ सुरक्षा पर भी खास ध्यान दे रहे हैं। यही वजह है कि 6 Airbags वाली कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। कई लोगों का मानना है कि दुर्घटना होने पर कार के सभी Airbags एक साथ खुल जाते हैं लेकिन ऐसान नहीं होता। Airbags का काम दुर्घटना की दिशा और उसकी गंभीरता के अनुसार तय होता है। इसलिए हर Airbags अलग-अलग स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सक्रिय होता है।
Airbag एक उन्नत सुरक्षा प्रणाली का हिस्सा होता है। कार में लगे सेंसर लगातार वाहन की स्थिति पर नजर रखते हैं। जैसे ही सेंसर को तेज टक्कर का संकेत मिलता है, Airbag कुछ मिलीसेकंड के भीतर खुल जाता है। इसका उद्देश्य ड्राइवर और यात्रियों के सिर, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों को स्टीयरिंग, डैशबोर्ड या दरवाजे से टकराने से बचाना होता है। हालांकि Airbag तभी सबसे प्रभावी साबित होता है जब यात्री सीट बेल्ट भी लगाए हुए हों।
6 Airbags वाली कार में आमतौर पर दो फ्रंट Airbags, दो साइड Airbags और दो कर्टेन Airbags दिए जाते हैं। फ्रंट Airbags सामने की टक्कर के दौरान ड्राइवर और आगे बैठे यात्री की सुरक्षा करते हैं। साइड Airbags कार के बगल से टक्कर लगने पर शरीर को चोट से बचाने में मदद करते हैं। वहीं कर्टेन Airbags कार की खिड़कियों और छत के किनारों के पास लगे होते हैं जो साइड एक्सीडेंट या वाहन पलटने की स्थिति में सिर को गंभीर चोट से बचाते हैं।
यह सबसे आम सवाल है और इसका जवाब है नहीं। सभी Airbags हर दुर्घटना में एक साथ नहीं खुलते। यदि कार सामने से टकराती है तो मुख्य रूप से फ्रंट Airbags सक्रिय होते हैं। वहीं साइड से टक्कर लगने पर साइड और कर्टेन Airbags खुल सकते हैं। कई मामलों में केवल एक या दो Airbags ही सक्रिय होते हैं। सेंसर यह तय करते हैं कि किस प्रकार की टक्कर में कौन सा Airbag खोलना जरूरी है।
कई लोग सोचते हैं कि 6 Airbags होने पर सीट बेल्ट की जरूरत नहीं रहती लेकिन यह धारणा बिलकुल गलत है। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार Airbag और सीट बेल्ट एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि सीट बेल्ट नहीं लगी हो तो Airbag पूरी सुरक्षा नहीं दे पाता। कुछ स्थितियों में बिना सीट बेल्ट के Airbag खुलने पर चोट का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए कार में चाहे 2 Airbags हों या 6, सुरक्षित सफर के लिए सीट बेल्ट लगाना हमेशा जरूरी होता है।