Instagram Privacy Policy Update: सावधान! अगर आप भी अपनी Girlfriend से Instagram पर करते हैं प्राइवेट बातें, तो तुरंत बंद कर दें, Meta ने दे दी ये आखिरी चेतावनी

मेटा ने इंस्टाग्राम से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) सुरक्षा हटाने का फैसला किया है, जिससे अब डायरेक्ट मैसेज पहले जितने सुरक्षित नहीं रहेंगे। यह कदम बाल सुरक्षा और ऑनलाइन अपराधों को रोकने के लिए वैश्विक दबाव के बीच उठाया गया है।

Instagram Privacy Policy Update: सावधान! अगर आप भी अपनी Girlfriend से Instagram पर करते हैं प्राइवेट बातें, तो तुरंत बंद कर दें,  Meta ने दे दी ये आखिरी चेतावनी

Instagram Privacy Policy Update / X

Modified Date: May 8, 2026 / 02:52 pm IST
Published Date: May 8, 2026 2:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इंस्टाग्राम डीएम से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सुरक्षा हटाई गई
  • बाल सुरक्षा और ऑनलाइन अपराध रोकथाम को बताया गया कारण
  • यूजर्स को अपने प्राइवेट मैसेज और मीडिया का बैकअप लेने की सलाह

नई दिल्ली : Instagram Privacy Policy Update अगर आप भी इंस्टाग्राम पर प्राइवेट चैट, फोटो या वीडियो शेयर करते हैं, तो अब आपको सावधान होने की जरूरत है। मेटा ने आधिकारिक तौर पर आज यानी 8 मई से इंस्टाग्राम से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) का सुरक्षा कवच पूरी तरह हटा लिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि आपकी चैट अब उतनी सुरक्षित नहीं रह गई हैं, जितनी कल तक थीं।

क्यों हटाया गया सुरक्षा का ये कवच?

Girlfriend Instagram Chat Safe मेटा का यह जोखिम भरा फैसला अचानक नहीं आया है। दरअसल, कंपनी बाल सुरक्षा (Child Safety) और ऑनलाइन अपराधों को रोकने के लिए भारी वैश्विक दबाव में थी। मार्च 2026 में न्यू मैक्सिको की एक जूरी ने मेटा पर 375 मिलियन डॉलर का भारी जुर्माना लगाया था, जिसके बाद कंपनी को अपनी नीतियों में यह बड़ा बदलाव करना पड़ा। अब सुरक्षा एजेंसियां और मेटा संदिग्ध गतिविधियों, जैसे बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) और ऑनलाइन ग्रूमिंग को रोकने के लिए जरूरत पड़ने पर मैसेज को स्कैन कर सकेंगे।

यूजर्स पर क्या होगा असर?

कंपनी ने यूजर्स को पहले ही चेतावनी दी थी कि वे अपने प्राइवेट मीडिया और मैसेज का बैकअप ले लें। अब इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज (DM) उस सुरक्षा के दायरे में नहीं रहेंगे जो 2023 में शुरू की गई थी। हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल यह बदलाव सिर्फ इंस्टाग्राम तक सीमित है और मेटा के अन्य ऐप्स पर इसका असर अभी नहीं पड़ा है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.