Iran Israel War Latest Update: ट्रंप का अल्टीमेटम न मानकर पछताया ईरान, इस बड़े नेता की हत्या, अमेरिका-इज़राइल का अगला कदम होगा और खतरनाक..?
Iran Israel War Latest Update: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, ईरान ने दावा किया है कि IRGC के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खातमी की आज (6 अप्रैल 2026) सुबह अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में मौत हो गई है।
iran israel war latest/ image source: KripaSh75508777 x handle
- IRGC प्रवक्ता की हमले में मौत
- अमेरिका-इज़राइल संयुक्त हवाई हमले
- ईरान के कई बड़े अधिकारी मारे गए
Iran Israel War Latest Update: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, ईरान ने दावा किया है कि IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर) के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खातमी की आज (6 अप्रैल 2026) सुबह अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में मौत हो गई है। ईरान ने माजिद खातमी के मारे जाने की पुष्टि की है, जो ईरान की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका है।मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां इज़राइल और अमेरिका की संयुक्त हवाई कार्रवाई ने ईरान को बड़ा झटका दिया है।
middle east conflict news: ईरान के कई बड़े अधिकारी मारे गए
इससे पहले भी ईरान के कई वरिष्ठ सैन्य और राजनीतिक अधिकारियों की मौत हो चुकी है, जिससे देश के शीर्ष नेतृत्व को बड़ा नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी फरवरी के अंत में एक संयुक्त सैन्य अभियान में मौत हो चुकी है, जिसके बाद उनके पुत्र मोजतबा खामेनेई को उनकी जगह जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी, उनके पुत्र और कई सहयोगियों की भी हमले में मौत हो चुकी है। साथ ही, बसीज अर्धसैनिक बलों के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल गोलामरेज़ा सुलेमानी और खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की भी मौत की पुष्टि हुई है, जिससे ईरान के सुरक्षा ढांचे पर बड़ा असर पड़ा है।
us israel airstrikes iran: मध्य पूर्व में तनाव चरम पर
इसी बीच, इज़राइल की ओर से यह दावा भी किया गया है कि उन्होंने आईआरजीसी और बसीज से जुड़े एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी इस्माइल अहमदी को भी एक हमले में मार गिराया है। हालांकि, ईरानी अधिकारियों की ओर से इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि देश की राजनीतिक संरचना किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं करती और ऐसी घटनाओं से शासन प्रणाली पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं, अमेरिका और इज़राइल के बीच रणनीति को लेकर मतभेद की खबरें भी सामने आई हैं, जिससे इस संघर्ष की जटिलता और बढ़ गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
उप्र : जालौन में खेत में मिला पुरुष और विवाहित महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
उप्र : बहराइच में पुलिस हिरासत से फरार अपराधी ‘डोकोमो’ गिरफ्तार
मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह ने ट्रंप पर इस्लाम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया
प्रज्ञानानंदा ने कारुआना के साथ ड्रॉ खेला, वैशाली ने झोंगयी को हराया
पश्चिम एशिया संकट : जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री से बात की

Facebook


