Microsoft Office Security Warning: सरकार की बड़ी चेतावनी, इस कंपनी के यूजर्स पर बड़ा साइबर अटैक खतरा, क्या आपका डेटा भी है खतरे में?

Ads

Microsoft Office Security Warning: अगर आप Microsoft Office इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत इसे अपडेट करना जरूरी है। सरकार ने इसमें पाई गई सुरक्षा खामियों को चलते चेतावनी जारी की है। इन कमजोरियों का फायदा साइबर अपराधी उठा सकते हैं। इसलिए अपडेट करना यूजर्स की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी बताया गया है।

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 06:02 PM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 06:04 PM IST

(Microsoft Office Security Warning/ Image Credit: Screengrab)

HIGHLIGHTS
  • CERT-In ने Microsoft Office यूजर्स को दिया हाई अलर्ट
  • हैकर्स सिस्टम का कंट्रोल लेने की कोशिश कर सकते हैं
  • डेटा चोरी और अनऑथराइज्ड एक्सेस का खतरा

Microsoft Office Security Warning: अगर आप Microsoft Office का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत की सरकारी साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने चेतावनी जारी की है कि माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में कुछ गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गई है। इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स सिस्टम पर हमला कर सकते हैं और उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कैसे हो सकता है सिस्टम पर हमला?

CERT-In के अनुसार, यह समस्या ‘अनट्रस्टेड डेटा के डिसीरियलाइजेशन’ की वजह से सामने आई है। इसका मतलब है कि हैकर्स नेटवर्क के जरिए प्रभावित सिस्टम में खास तरह का डेटा भेजकर सुरक्षा कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। अगर यह अटैक सफल हो जाता है तो वे सिस्टम का कंट्रोल अपने हाथ में ले सकते हैं और उसमें मौजूद जानकारी तक पहुंच बना सकते हैं।

कितना बड़ा हो सकता है खतरा?

एजेंसी ने बताया कि इस खामी का इस्तेमाल करके हैकर्स टारगेटेड सिस्टम से संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं। इसके अलावा वे डेटा में बदलाव कर सकते हैं और बिना अनुमति के सिस्टम का पूरा कंट्रोल हासिल कर सकते हैं। चूंकि माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। इसलिए यह खतरा व्यक्तिगत यूजर्स के साथ-साथ बड़ी कंपनियों के लिए भी गंभीर माना जा रहा है।

किन्हें हो सकता है ज्यादा जोखिम?

Microsoft Office का उपयोग डॉक्यूमेंट, प्रेजेंटेशन और स्प्रेडशीट बनाने के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है। यह सॉफ्टवेयर व्यक्तिगत यूजर्स से लेकर बड़ी कंपनियों तक में इस्तेमाल होता है। CERT-In ने स्पष्ट किया है कि यह अलर्ट सभी यूजर्स और संगठनों के लिए है। क्योंकि कमजोर सिस्टम को आसानी से टारगेट किया जा सकता है।

कैसे करें बचाव?

CERT-In ने सलाह दी है कि सभी माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस यूजर्स तुरंत कंपनी द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट को इंस्टॉल करें। इससे इन खामियों को ठीक किया जा सकता है और साइबर हमले का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही एजेंसी ने कहा है कि सभी सॉफ्टवेयर और ऐप्स को हमेशा अपडेट रखना चाहिए ताकि भविष्य में साइबर सुरक्षा मजबूत बनी रहे और डिवाइस सुरक्षित रहें।

इन्हें भी पढ़ें:

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस को लेकर क्या चेतावनी जारी हुई है?

CERT-In ने चेतावनी दी है कि माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गई हैं।

खतरा किस तरह से हो सकता है?

हैकर्स इन खामियों का फायदा उठाकर सिस्टम में हार्मफुल कोड चला सकते हैं और कंट्रोल हासिल कर सकते हैं।

यह समस्या किस तकनीकी वजह से है?

यह समस्या “अनट्रस्टेड डेटा के डिसीरियलाइजेशन” से जुड़ी बताई गई है।

किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा है?

व्यक्तिगत यूजर्स और बड़ी कंपनियां दोनों ही इस साइबर खतरे की चपेट में आ सकते हैं।