Moto Pad 70 PRO Launched: मोटोरोला ने लॉन्च किया सबसे दमदार टैबलेट! 10,200mAh बैटरी और बड़ी डिस्प्ले के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

Ads

Moto Pad 70 PRO Launched: मोटोरोला ने भारत मे नया प्रीमियम Moto Pad 70 Pro लॉम्च कर दिया है। यह टैबलेट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 13 इंच की 3.5K डिस्प्ले और 10,200mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। बेहतर परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ इसकी प्रमुख खूबियां है।

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 03:43 PM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 04:14 PM IST

(Moto Pad 70 PRO Launched/ Image Credit: Motorola)

HIGHLIGHTS
  • Moto Pad 70 PRO भारत में लॉन्च हुआ।
  • 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है।

नई दिल्ली: Moto Pad 70 PRO Launched: मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम एंड्रॉयड टैबलेट Moto Pad 70 PRO लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे उन लोगों को ध्यान में रखकर पेश किया है। जिन्हें पढ़ाई, ऑफिस के काम, मल्टीटास्किंग और एंटरटेनमेंट के लिए एक दमदार टैबलेट चाहिए। यह डिवाइस आधुनिक फीचर्, बड़ी डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि यह टैबलेट तेज परफॉर्मेंस के साथ शानदार यूजर एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किया गया है।

कीमत, वेरिएंट और बिक्री की जानकारी

Moto Pad 70 PRO दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 36,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 39,999 रुपये में मिलेगा। भारत में इसकी बिक्री 4 जुलाई 2026 से Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। ICICI बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। वहीं 256GB वेरिएंट के साथ Snap-on Keyboard का विकल्प भी उपलब्ध होगा।

बड़ी डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

इस टैबलेट में 13 इंच की 3.5K डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। बेहतर ऑडियो के लिए इसमें JBL द्वारा ट्यून किए गए क्वाड स्पीकर्स और Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिलता है। Moto Pad 70 PRO में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जिसे कंपनी ने हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट बताया है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन

Moto Pad 70 PRO में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करती है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। टैबलेट की मेटल बॉडी इसे प्रीमियम लुक देती है। जबकि इसका वजन लगभग 589 ग्राम और मोटाई 6.2mm है। यह Pantone Curated Titan कलर में उपलब्ध होगा। जिससे इसका डिजाइन और भी आकर्षक नजर आता है।

AI फीचर्स और Moto Pen PRO का सपोर्ट

इस टैबलेट के साथ AI-पावर्ड Moto Pen PRO भी बॉक्स में मिलता है। इसकी मदद से यूजर्स Smart Capture, Sketch to Image, AI Super Resolution और AI Live Transcript जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा AI Notes, Smarter Reader, Desk Mode, मल्टी-विंडो सपोर्ट, WPS Office और Smart Connect जैसे प्रोडक्टिविटी टूल भी दिए गए हैं। इन फीचर्स की वजह से यह टैबलेट स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और क्रिएटिव यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन्स बन सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Moto Pad 70 PRO की शुरुआती कीमत कितनी है?

इस टैबलेट की शुरुआती कीमत ₹36,999 है।

Moto Pad 70 PRO की बिक्री कब शुरू होगी?

भारत में इसकी बिक्री 4 जुलाई 2026 से शुरू होगी।

इस टैबलेट में कौन-सा प्रोसेसर दिया गया है?

Moto Pad 70 PRO में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है।

टैबलेट की बैटरी और चार्जिंग क्षमता क्या है?

इसमें 10,200mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।