(iPhone 16 Flipkart Goat Sale/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: iPhone 16 Flipkart Goat Sale: Flipkart ने अपनी GOAT सेल 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है जो 4 जुलाई से शुरू होगी। लेकिन सेल शुरू होने से पहले ही Apple के iPhone 16 पर ग्राहकों को शानदार डिस्काफंट मिल रहा है। इस ऑफर के तहत बैंक डील्स के साथ यह फोन बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकता है। जिससे यह प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का अच्छा मौका बन गया है।
iPhone 16 को Apple ने 2024 में लॉन्च किया था और इसकी शुरुआती कीमत 69,900 रुपये है। फिलहाल Flipkart इस पर लगभग 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। जिसके बाद कीमत घटकर 64,900 रुपये रह जाती है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त 7,045 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस तरह सभी ऑफर्स मिलाकर फोन की प्रभावी कीमत लगभग 57,855 रुपये हो जाती है।
इस ऑफर को और आसान बनाने के लिए Flipkart ग्राहकों को EMI का विकल्प भी दे रहा है। iPhone 16 को आप लगभग 2,282 रुपये प्रति महीने की EMI पर 36 महीनों की अवधि के साथ खरीद सकते हैं। यह विकल्प उन लोगों के लिए अच्छा है जो एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते और आसान किस्तों में प्रीमियम फोन लेना चाहते हैं।
iPhone 16 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है जो शानदार विजुअल क्वालिटी प्रदान करता है। इसमें Apple का लेटेस्ट A18 चिपसेट और 6-कोर प्रोसेसर मिलता है जो तेज परफॉर्मेंस देता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP Fusion कैमरा दिया गया है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और बेहतरीन फोटो क्वालिटी सपोर्ट करता है।