(OnePlus Pad 4 Launch Date/ Image Credit: OnePlus)
नई दिल्ली: OnePlus Pad 4 Launch Date: टेक कंपनी OnePlus ने अपने नए टैबलेट OnePlus Pad 4 के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। यह डिवाइस भारत में 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए Amazon, Flipkart और अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर माइक्रोसाइट्स भी लाइव कर दी है। लॉन्च के बाद यह टैबलेट ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और OnePlus के अधिकृत स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
OnePlus Pad 4 को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह वही चिपसेट है जो OnePlus 15 स्मार्टफोन में भी देखने को मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस टैबलेट ने AnTuTu बेंचमार्क पर लगभग 41,86,268 का स्कोर हासिल किया है। इसमें CPU परफॉर्मेंस 20% बेहतर, GPU परफॉर्मेंस 23% बेहतर और एनर्जी एफिशिएंसी में भी सुधार देखने को मिलता है।
इस टैबलेट में 13.2 इंच का बड़ा 3.4K रेजोल्यूशन (3392×2400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। यह 12-बिट ट्रू कलर सपोर्ट करता है और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स तक जाती है। इसके अलावा इसमें 98% DCI-P3 कलर गैमट, 549Hz टच सैंपलिंग रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट भी दिया गया है। जो इसे एक प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।
OnePlus Pad 4 में पिल-शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक कैमरा और LED फ्लैश शामिल है। बैटरी की बात करें तो इसमें 13,380mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। कंपनी के अनुसार, यह टैबलेट एक बार चार्ज करने पर लगभग 54 दिन का स्टैंडबाय टाइम, 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 7 घंटे तक गेमिंग बैकअप देने में सक्षम है।
इस टैबलेट में OnePlus Stylo Pro स्टाइलस सपोर्ट और आठ स्पीकर का पावरफुल ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है। साथ ही पीछे की तरफ तीन पोगो पिन दिए गए हैं। भारत में इसकी अनुमानित कीमत 50,000 रुपये से अधिक हो सकती है, क्योंकि OnePlus Pad 3 पहले से ही करीब 49,999 रुपये में उपलब्ध है।