Online Scam: ChiChi Call का Ghost File का जाल इतना खतरनाक कि, क्लिक करते ही आपका डेटा हो सकता है चोरी!

Online Scam: सोशल मीडिया पर हाल ही में ChiChi Call वायरल वीडियो जैसे पोस्ट तेजी से फैल रहा है। इसके पीछे Ghost File स्कैम है, जो यूजर्स के फोन और डेटा के लिए खतरा बन सकता है। इसलिए किसी भी लिंक या वीडियो पर बिना सावधानी क्लिक न करें।

Online Scam: ChiChi Call का Ghost File का जाल इतना खतरनाक कि, क्लिक करते ही आपका डेटा हो सकता है चोरी!

(Online Scam/ Image Credit: Screengrab)

Modified Date: February 24, 2026 / 04:58 pm IST
Published Date: February 24, 2026 4:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर ChiChi Call वायरल वीडियो तेजी से फैल रहे हैं।
  • यह पूरा मामला Ghost File स्कैम का हिस्सा है।
  • स्कैम में फिशिंग साइट और मैलवेयर के जरिए डेटा चोरी किया जाता है।

Online Scam: सोशल मीडिया पर इन दिनों ChiChi Call नाम के वायरल वीडियो तेजी से फैल रहा है। कई यूजर्स की फीड में लीक्ड वीडियो कॉल या कथित स्कैंडल से जुड़े लिंक दिखाई दे रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ये सिर्फ Ghost File स्कैम का हिस्सा है। बिना सावधानी क्लिक करने से आपके फोन और व्यक्तिगत डेटा को गंभीर खतरा हो सकता है।

किसे बनाया गया निशाना?

इस ट्रेंड में फिलीपींस की ट्रैवल और लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर Vera Hill, जिन्हें ChiChi के नाम से जाना जाता है, का नाम जोड़कर दावा किया जा रहा है कि उनका निजी वीडियो लीक हुआ है। हालांकि, कोई विश्वसनीय स्रोत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। TikTok, Facebook, Telegram और Reddit पर घूम रहे क्लिप या तो एडिटेड हैं या किसी और के वीडियो को भ्रामक तरीके से पेश किया गया है।

पहले भी हुआ है ऐसा

विशेषज्ञों के अनुसार, यह नया तरीका नहीं है। पहले भी इसी गिरोह ने Pinay Gold Medalist जैसे झूठे टैग के जरिए घोस्ट फाइल स्कैम चलाया था। स्कैमर्स पुरानी तकनीक को थोड़ा बदलकर फिर से वायरल कंटेंट के जरिए लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

Ghost File स्कैम कैसे काम करता है?

इस स्कैम में SEO प्वॉइजनिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इंटरनेट सर्च रिजल्ट में नकली ब्लॉग और पेज बनाए जाते हैं। जैसे ही कोई यूजर लिंक पर क्लिक करता है, उसे नकली स्ट्रीमिंग पेज पर भेज दिया जाता है। यहां फिशिंग साइट या मैलवेयर इंस्टॉलेशन का मैसेज आता है, जिससे यूजर का IP, पासवर्ड और संवेदनशील जानकारी चोरी हो सकती है।

खतरे से बचने के उपाय

यूजर को सतर्क रहना चाहिए। अगर लिंक क्लिक करने पर बार-बार अलग वेबसाइट खुलती हैं या लॉगिन पेज दिखाई देता है, तो उसे नजरअंदाज करें। किसी भी अनजान प्लगइन या एक्सटेंशन को इंस्टॉल न करें। जानकारी को भरोसेमंद स्रोत से सत्यापित करें और भ्रामक कंटेंट को आगे न बढ़ाएं। भारत में बिना सहमति के किसी का निजी या डीपफेक कंटेंट फैलाना IT Act, 2000 और भारतीय दंड संहिता के तहत दंडनीय है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।