Kabra Drugs Share Price: रिटर्न इतना कि सब कहें ‘सपना या सच?’ 1 लाख का निवेश कैसे बना 50 लाख? यहां जानें चौंकाने वाला राज!

Kabra Drugs Share Price: शेयर बाजार की उथल-पुथल के बीच कुछ छोटे स्टॉक्स ने निवेशकों को बड़ा फायदा दिया। इसी कड़ी में काबरा ड्रग्स लिमिटेड ऐसा ही स्टॉक है, जिसने 4950 प्रतिशत का रिटर्न दिया। छोटे निवेशकों के लिए यह मल्टीबैगर साबित हुआ। (BOM: 524322)

Kabra Drugs Share Price: रिटर्न इतना कि सब कहें ‘सपना या सच?’ 1 लाख का निवेश कैसे बना 50 लाख? यहां जानें चौंकाने वाला राज!

(Kabra Drugs Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: February 24, 2026 / 04:29 pm IST
Published Date: February 24, 2026 4:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • फरवरी 2019 में शेयर केवल 65 पैसे पर था।
  • 7 साल में निवेशकों को 4960% का रिटर्न मिला।
  • 1 लाख रुपये का निवेश अब लगभग 50 लाख रुपये बन सकता था।

नई दिल्ली: Kabra Drugs Share Price काबरा ड्रग्स के शेयर फरवरी 2019 में लगभग 65 पैसे पर ट्रेड कर रहा था। उस समय अगर किसी निवेशक ने 1 लाख रुपये का निवेश किया और उसे बनाए रखा, तो आज यह लगभग 32.60 रुपये के भाव पर 50 लाख रुपये तक पहुंच सकता था। जो यह साबित करता है कि यह पेनी स्टॉक निवेशकों को कई गुना संपत्ति बनाने का मौका दे चुका है। पिछले सात सालों में यह स्टॉक लगभग 4960 प्रतिशत बढ़कर निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है।

लॉन्ग-टर्म रिटर्न (Long-Term Returns)

काबरा ड्रग्स ने लंबे समय में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। आंकड़ों की बात करें तो पिछले सात वर्षों में स्टॉक 4960 फीसदी बढ़ गया। इसके अलावा, 5 साल की अवधि में 589 प्रतिशत और पिछले 3 साल में लगभग 514 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई। इस तरह यह लंबे समय के निवेशकों के लिए लगातार अच्छा रिटर्न देने वाला स्टॉक बन गया है।

कम समय में भी बढ़ा मुनाफा (Short Term Profit)

शेयर ने अल्प अवधि में भी निवेशकों को रिटर्न देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बीते एक साल में काबरा ड्रग्स के शेयर ने 209 प्रतिशत का रिटर्न दिया। पिछले छह महीनों में यह 65 प्रतिशत और केवल एक महीने में लगभग 17 प्रतिशत बढ़कर निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है। कमजोर बाजार माहौल के बावजूद इस स्टॉक ने लगातार अच्छा प्रदर्शन बनाए रखा है।

Kabra Drugs Share – आज का शेयर प्रदर्शन (24 फरवरी 2026)

पैरामीटर विवरण
शेयर नाम Kabra Drugs Ord Shs
करंट प्राइस ₹30.09
बदलाव −1.48 (−4.69%)
खुला (Open) ₹31.57
उच्चतम (High) ₹32.60
न्यूनतम (Low) ₹30.00
मार्केट कैप
P/E अनुपात
52-सप्ताह उच्च ₹35.52
52-सप्ताह न्यूनतम ₹10.56
डिविडेंड
त्रैमासिक डिविडेंड राशि

शेयर का हालिया प्रदर्शन (Recent Stock Performance)

24 फरवरी को काबरा ड्रग्स के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। बीएसई पर दोपहर करीब 3:30 बजे यह 4.69 प्रतिशत या 1.48 रुपये फिसलकर 30.09 रुपये पर बंद हुआ। दिन की शुरुआत शेयर 31.57 रुपये से हुई थी और इंट्रा डे हाई 32.60 रुपये दर्ज किया गया। कंपनी के शेयरों का 52 सप्ताह का हाई 35.52 रुपये और लो 10.56 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 72.31 करोड़ रुपये है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।