Kerala Name Change: बदल गया भारत के इस राज्य का नाम, मोदी सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, जानिए क्या होगा नया नाम
बदल गया भारत के इस राज्य का नाम, मोदी सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, Modi Cabinet Change Name of Kerala
नई दिल्लीः Kerala Name Change: मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों के साथ ही एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। मोदी कैबिनेट ने केरल सरकार के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें राज्य का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर ‘केरलम’ करने का अनुरोध किया गया था।
इस कदम को अप्रैल-मई में होने वाले केरल विधानसभा चुनावों से पहले उठाया गया है। केरल विधानसभा ने 24 जून, 2024 को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया था, जिसमें केंद्र सरकार से राज्य के नाम परिवर्तन की अनुमति देने की अपील की गई थी।केरल का नया नाम ‘केरलम’ अब सरकारी दस्तावेजों, नक्शों और सभी आधिकारिक पहचान पत्रों में प्रयोग किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को मजबूत करने वाला कदम बताया है।
सीएम विजयन के प्रस्ताव को हरी झंडी
Modi Cabinet Decision: इस प्रस्ताव को पेश करने वाले मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन चाहते थे कि केंद्र सरकार संविधान के आठवें शेड्यूल में शामिल सभी भाषाओं में दक्षिणी राज्य का नाम केरल से बदलकर केरलम कर दे। प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य को मलयालम में ‘केरलम’ कहा जाता है और मलयालम बोलने वाले समुदायों के लिए एक संयुक्त केरल बनाने की मांग राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही जोरदार तरीके से उठी है। लेकिन उन्होंने कहा था कि संविधान के पहले शेड्यूल में राज्य का नाम केरल लिखा है। सदन ने अगस्त 2023 में भी एक जैसा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास करके केंद्र को भेजा था, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उसमें कुछ टेक्निकल बदलाव सुझाए थे।
यह भी पढ़ें
- Chhattisgarh Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा बिलासपुर का मुद्दा.. इन दो युवा विधायकों ने किस बात पर जताई चिंता?.. आप भी पढ़ें..
- Share Market Crash: शेयर बाजार में ताबड़तोड़ गिरावट! सेंसेक्स 800 अंक और निफ्टी 25,500 के नीचे फिसला, इन बड़ी वजहों ने उड़ाई निवेशकों की नींद!
- Chhattisgarh Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा बिलासपुर का मुद्दा.. इन दो युवा विधायकों ने किस बात पर जताई चिंता?.. आप भी पढ़ें..
- CG Vidhan Sabha Update: अजय चंद्राकर और सुनील सोनी के सवालों पर घिरे परिवहन मंत्री केदार कश्यप, इस मुद्दे को लेकर पूछे सवाल तो नहीं दे पाए जवाब, यहां देखिए विधानसभा की लाइव कार्य़वाही
- Chhattisgarh Budget Session 2026-27: आखिर किस अफसर को बचाने की कोशिश में है सरकार?.. मंत्री के जवाब से कांग्रेस विधायक असंतुष्ट, लगाए ये आरोप..
- UP Political News: ‘राजनीति से संन्यास ले सकती हूं लेकिन’.. BSP सुप्रीमो मायावती ने दूर की मुस्लिम समाज की ये चिंता! चुनाव को लेकर किया ये बड़ा दावा

Facebook


