Solar Panel Area: छत छोटी है तो भी क्या लग सकता है सोलर? कितनी जगह चाहिए और कैसे करें सही हिसाब?

Solar Panel Area: बहुत लोग सोचते हैं कि छोटी छत पर सोलर पैनल नहीं लगा सकते, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आपके पास लगभग 100 स्क्वेयर फीट जगह है तो आप आसानी से 1kW का सोलर सिस्टम लगा सकते हैं और बिजली की जरूरत पूरी कर सकते हैं।

Solar Panel Area: छत छोटी है तो भी क्या लग सकता है सोलर? कितनी जगह चाहिए और कैसे करें सही हिसाब?

(Solar Panel Area/ Image Credit: Pexels)

Modified Date: May 11, 2026 / 06:04 pm IST
Published Date: May 11, 2026 6:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 100 स्क्वेयर फीट में भी 1kW सोलर संभव
  • 3kW सिस्टम के लिए लगभग 300 स्क्वेयर फीट जरूरी
  • औसत घर के लिए 3kW सिस्टम सबसे उपयुक्त

Solar Panel Area: अगर आप बढ़ते बिजली बिल और पावर कट की समस्या से परेशान हैं तो सोलर एनर्जी सिस्टम आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। देश में अब सोलर ऊर्जा का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है और सरकार भी इसे बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी दे रही है। इससे घरों में बिजली की जरूरत को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

सोलर पैनल के लिए कितनी जगह चाहिए

बहुत से लोगों को लगता है कि सोलर पैनल लगाने के लिए बड़ी छत चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आपके पास 100 स्क्वेयर फीट जगह है तो आप 1kW का सिस्टम लगा सकते हैं। वहीं 3kW सिस्टम के लिए लगभग 300 स्क्वेयर फीट जगह चाहिए होती है और 5kW सिस्टम के लिए करीब 500 स्क्वेयर फीट जगह की जरूरत होती है।

कितनी बिजली के लिए कौन सा सिस्टम

एक घर में हर महीने औसतन लगभग 300 यूनिट बिजली की खपत होती है। जिसे 3kW सोलर सिस्टम आसानी से पूरा कर सकता है। छोटे घरों के लिए 1kW सिस्टम भी पर्याप्त होता है। जबकि ज्यादा बिजली की जरूरत वाले घरों के लिए 5kW सिस्टम बेहतर विकल्प है। सिस्टम का चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है।

सोलर पैनल के प्रकार

सोलर पैनल दो मुख्य प्रकार मोनोक्रिस्टलाइन और पॉलीक्रिस्टलाइन के होते हैं। मोनोक्रिस्टलाइन पैनल कम जगह में ज्यादा बिजली पैदा करते हैं। लेकिन ये थोड़े महंगे होते हैं। वहीं पॉलीक्रिस्टलाइन पैनल सस्ते होते हैं। लेकिन इन्हें ज्यादा जगह की जरूरत होती है और इनकी क्षमता थोड़ी कम होती है।

लागत और सरकारी सब्सिडी

3kW सोलर सिस्टम लगाने में लगभग 1.5 लाख से 2.2 लाख रुपये तक का खर्च आता है। इसमें पैनल, इन्वर्टर, वायरिंग और इंस्टॉलेशन शामिल होता है। अच्छी बात यह है कि सरकार की PM सूर्यघर योजना के तहत इस पर लगभग 78,000 रुपये तक की सब्सिडी भी मिल सकती है। जिससे लागत कम हो जाती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।