(WhatsApp Plus/ Image Credit: Pexels)
WhatsApp Plus: WhatsApp पर जरूरी चैट को सबसे ऊपर रखने के लिए यूजर्स को अब ज्यादा सुविधा मिलने वाली है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स अब एक साथ 20 चैट तक पिन कर सकेंगे। इससे जरूरी पर्सनल चैट, ऑफिस बातचीत और ग्रुप चैट हमेशा चैट लिस्ट में ऊपर दिखाई देगी। पहले फ्री वर्जन में केवल 3 चैट पिन करने की सुविधा मिलती थी।
कई यूजर्स को रोजाना बड़ी संख्या में मैसेज और ग्रुप चैट संभालनी पड़ती हैं। ऐसे में जरूरी बातचीत को ढूंढना मुश्किल हो जाता है। WhatsApp Plus का नया पिन फीचर इस समस्या को आसान बनाता है। यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से 20 महत्वपूर्ण चैट को सबसे ऊपर रख सकते हैं। जिससे समय की बचत होगी और जरूरी मैसेज जल्दी मिल जाएंगे।
WhatsApp Plus में चैट पिन करने की प्रक्रिया सामान्य व्हाट्सएप जैसी ही है। इसके लिए यूजर को चैट लिस्ट में अपनी पसंदीदा चैट पर कुछ सेकंड तक दबाकर रखना होगा। इसके बाद ऊपर दिखाई देने वाले पिन आइकन पर टैप करते ही चैट सबसे ऊपर सेट हो जाएगी। पिन की गई चैट को बाद में आसानी से अनपिन भी किया जा सकता है।
WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन सिर्फ ज्यादा चैट पिन करने की सुविधा तक सीमित नहीं है। इसमें यूजर्स को कई अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं। सब्सक्राइबर्स एक्सक्लूसिव स्टिकर्स, नए थीम और कस्टम ऐप आइकन जैसे विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन फीचर्स की मदद से यूजर अपने WhatsApp को अपनी पसंद के अनुसार पर्सनलाइज कर सकते हैं।
20 चैट पिन करने का फीचर केवल WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध है। सामान्य फ्री WhatsApp यूजर्स पहले की तरह अधिकतम 3 चैट ही पिन कर पाएंगे। ज्यादा बातचीत मैनेज करने वाले यूजर्स के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है क्योंकि इससे जरूरी चैट हमेशा आसानी से उपलब्ध रहेंगी।